{"_id":"6699362fa4ece9d3d0048a31","slug":"newly-elected-mla-hardeep-singh-bawa-and-cm-wife-kamlesh-thakur-have-reached-shimla-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Newly Elected MLAs: कमलेश का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बावा ने अग्निहोत्री से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Newly Elected MLAs: कमलेश का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बावा ने अग्निहोत्री से की मुलाकात
Thu, 18 Jul 2024 09:14 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 18 Jul 2024 09:14 PM IST
सार
ओकओवर पहुंचने पर नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा और मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, हिमाचल विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित तीन विधायक कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा 22 जुलाई को सुबह 11 बजे विधानसभा में शपथ लेंगे।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर का ओक ओवर पहुंचने पर स्वागत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा और मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर शिमला पहुंच गई हैं। हरदीप बावा ने सचिवालय जाकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात की, जबकि कमलेश का ओकओवर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ओकओवर में समर्थकों ने नाटियां डालीं और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। सैकड़ों लोग उनके स्वागत में जुटे रहें।
विज्ञापन
वहीं, हिमाचल विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित तीन विधायक कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा 22 जुलाई को सुबह 11 बजे विधानसभा में शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इन तीनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंत्री और विधायक इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। इससे पहले 6 नवनिर्वाचित विधायक बीते माह 12 जून को शपथ ले चुके हैं।
विज्ञापन
उपचुनाव में जीते 3 विधायकों के शपथ लेने के बाद विधानसभा समितियों में भी फेरबदल होगा। इसके तहत नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की समितियों में स्थान मिलने की संभावना है। विधानसभा में 2 बार हुए उपचुनाव के बाद अब विधानसभा सदन का सिटिंग प्लान भी बदलेगा। यह बदलाव विधानसभा के मानसून सत्र में देखने को मिलेगा। विधानसभा में अब महिला विधायकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। पहले विधानसभा में रीना कश्यप एकमात्र महिला सदस्य थी। अब सत्ता दल कांग्रेस की सदस्य संख्या 40 और विपक्ष की संख्या 28 हो गई है। तीन सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में दो कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा की जीत हुई है।
विज्ञापन