{"_id":"60f0440f8ebc3e335b1434a5","slug":"newborn-girl-found-in-garbage-heap-in-baddi-himachal-police-registered-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी: कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी: कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने दर्ज किया केस
Thu, 15 Jul 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:50 PM IST
सार
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि बच्ची को पीजीआई में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद सोलन के चाइल्ड वेलफेयर सेंटर को सौंप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में बैग में मिली नवजात बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के बिलांवाली स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के साथ कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची मिली है। बच्ची को एक काले रंग के बैग में रखकर कूड़े में फेंका गया था। पुलिस नवजात को स्वास्थ्य जांच के लिए स्थानीय अस्पताल लाई, लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ न होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व बद्दी अस्पताल के समीप झाड़ियों में पुलिस को चार माह का भ्रूण मिला था। एक माह के बाद यह दूसरी घटना सामने आई है। बद्दी के बिलांवाली में उप स्वास्थ्य केंद्र के साथ कूड़े के ढेर को उठाने के लिए सफाई कर्मी आए तो वहां बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। सफाई कर्मियों ने इधर-उधर देखा तो उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की आशा वर्कर को इसकी जानकारी दी। आशा वर्कर ने बच्ची को कूड़े से निकाला और साफ करके उसे कपड़े पहनाए गए। साथ बद्दी के महिला थाने को इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही महिला के थाना प्रभारी दया राम ठाकुर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्ची को संरक्षण में लेने के बाद बद्दी अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करवाई। बद्दी अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि बद्दी में बाल रोग विशेषज्ञ न होने से बच्चे को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बच्ची के सभी टेस्ट होने पर डीएनए भी कराया जाएगा। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि बच्ची को पीजीआई में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद सोलन के चाइल्ड वेलफेयर सेंटर को सौंप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन