फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New weight categories implemented for boxing competition at HPU

Shimla News: एचपीयू में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए नई वजन श्रेणी लागू

Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
New weight categories implemented for boxing competition at HPU
पुरुष और महिला दोनों वर्गों की वजन श्रेणी में किया बदलाव, पुरुषों वर्ग में फ्लाइवेट में 50 किलोग्राम तक खिलाड़ी शामिल
विज्ञापन

महिला वर्ग में लाइट फ्लाइवेट में 48 किलोग्राम वजनी खिलाड़ी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने सत्र 2025-26 से इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए नई वजन श्रेणी लागू करने की घोषणा की है। यह बदलाव भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार किया है।

पुरुषों के लिए 10 श्रेणियां निर्धारित की हैं। सबसे हल्के वर्ग में फ्लाइवेट में 50 किलोग्राम और सबसे भारी वर्ग में सुपर हैवीवेट 90 किलोग्राम वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके अलावा बैंटमवेट, लाइटवेट, वेल्टरवेट, लाइट मिडलवेट, मिडलवेट, लाइट हैवीवेट, क्रूजरवेट और हैवीवेट जैसे श्रेणियां पुरुष खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा के लिए निर्धारित की हैं। महिला खिलाड़ियों के लिए भी 10 श्रेणियां तय की गई हैं। इसमें लाइट फ्लाइवेट 48 किलोग्राम से लेकर हैवीवेट 81+ से अधिक किलोग्राम वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। पुरुष वर्ग में सबसे हल्का वर्ग फ्लाइवेट है जिसमें खिलाड़ी 47 से 50 किलोग्राम के बीच होने चाहिए। इसके बाद बैंटमवेट 50 से 55 किलोग्राम, लाइटवेट 55 से 60 किलोग्राम, वेल्टरवेट 60 से 65 किलोग्राम, लाइट मिडल वेट 65 से 70 किलोग्राम, मिडल वेट 70 से 75 किलोग्राम, लाइट हैवीवेट 75 से 80 किलोग्राम, क्रूजरवेट 80 से 85 किलोग्राम, हैवीवेट 85 से 90 किलोग्राम और सबसे भारी वर्ग सुपर हैवीवेट 90 किलोग्राम से ऊपर के खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन


महिला वर्ग में सबसे हल्का वर्ग लाइट फ्लाइवेट है जिसमें 45 से 48 किलोग्राम वजनी खिलाड़ी शामिल होंगी। इसके बाद फ्लाइवेट 48 से 51 किलोग्राम, बैंटमवेट 51 से 54 किलोग्राम, लाइटवेट 54 से 57 किलोग्राम, वेल्टरवेट 57 से 60 किलोग्राम, लाइट मिडल वेट 60 से 65 किलोग्राम, मिडल वेट में 65 से 70 किलोग्राम वजनी खिलाड़ी शामिल होंगे। लाइट हैवीवेट में 70 से 75 किलोग्राम, क्रूजरवेट 75 से 80 किलोग्राम और सबसे भारी वर्ग हैवीवेट 81+ किलोग्राम से ऊपर के लिए तय किया गया है। नई वजन श्रेणी अगले सत्र से आयोजित होने वाली सभी इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में लागू होंगी। इससे छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत और फिटनेस के अनुसार सही प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा और प्रतिभागिता में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article