फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New record in the name of Rishi Dhawan: Became the first cricketer of Himachal to take 300 wickets in Ranji

ऋषि धवन के नाम नया कीर्तिमान: रणजी में 300 विकेट लेने वाले हिमाचल के पहले क्रिकेटर बने

Sun, 18 Dec 2022 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Dec 2022 08:02 PM IST
सार

ऋषि धवन के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। धवन रणजी ट्रॉफी में 300 विकेट लेने वाले हिमाचल के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 

विज्ञापन
New record in the name of Rishi Dhawan: Became the first cricketer of Himachal to take 300 wickets in Ranji
क्रिकेटर ऋषि धवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल क्रिकेट टीम के कप्तान ऋषि धवन के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। धवन रणजी ट्रॉफी में 300 विकेट लेने वाले हिमाचल के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। हरियाणा के खिलाफ खेले गए मैच में दूसरी विकेट लेते ही इनके नाम यह रिकॉर्ड बन गया है। वह रणजी के अब तक के इतिहास में 300 विकेट लेने वाले देश के 39वें क्रिकेटर हैं। इसके अलावा रणजी में 300 विकेट और 3,000 रन बनाने वाले क्लब में भी ऋषि धवन शामिल हो गए हैं। साल 2009 में धवन ने धर्मशाला में तमिलनाडु में अपना डेब्यू मैच खेला था। इसी मैच में उन्होंने पहली विकेट झटकी थी।

विज्ञापन


साल 2011 में धर्मशाला में ही सर्विसेज के खिलाफ 50वां विकेट लिया। 2013 में त्रिपुरा के खिलाफ खेलते हुए कॅरिअर के 100 विकेट पूरे किए। इनका 150वां विकेट असम के खिलाफ साल 2014-15 में आया। सर्विसेज के खिलाफ साल 2015-16 में इन्होंने 200 विकेट पूरे किए। यह उपलब्धि इन्होंने धर्मशाला स्टेडियम में हासिल की। ऋषि धवन ने 250 विकेट साल 2017-18 में हासिल किए। यह मुकाबला छत्तीसगढ़ के खिलाफ धर्मशाला में खेला। हरियाणा के खिलाफ 300 विकेट इस सीजन के पहले मुकाबले में पूरे कर लिए हैं। 
विज्ञापन


एक रणजी सीजन में सबसे ज्यादा 49 विकेट लेने का रिकॉर्ड
 ऋषि धवन के नाम एक रणजी सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने का कीर्तिमान भी है। साल 2013 में इन्होंने 49 विकेट हासिल किए थे। 21 बार पांच विकेट और दो बार दस विकेट ले चुके हैं। धवन अब तक 76 रणजी मुकाबले खेल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed