फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New pension Scheme karamchari mahasangh adhyaksh press conference in shimla

कर्मचारी महासंघ: पुरानी पेंशन बहाली न होने पर विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी

Sun, 30 Jan 2022 09:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Jan 2022 09:01 PM IST
सार

प्रदीप ठाकुर ने कहा कि 12 और 13 फरवरी को सभी विभागों के कर्मचारी पेंशन बहाली को लेकर बैठकें करेंगे। फरवरी में सरकार अगर पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती तो मार्च में आंदोलन को तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
New pension Scheme karamchari mahasangh adhyaksh press conference in shimla
प्रेस वार्ता करते न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनपीएस कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो बजट सत्र के दौरान प्रदेश भर से एक लाख कर्मचारी शिमला में जुटेंगे और पूरा शहर जाम कर दिया जाएगा। इसके अलावा सत्तापक्ष-विपक्ष के सभी 68 विधायकों के आवास के बाहर भी प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन


महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने से सरकार को 4 हजार करोड़ का फायदा पहुंचेगा, क्योंकि मौजूदा समय में सरकार एनएसडीएल कंपनी को करोड़ों रुपये देती है। राज्य सरकार कर्मचारियों के पैसे के रखरखाव के लिए कंपनी को 17 करोड़ 84 लाख रुपये देती है। इस तरह करोड़ों की रकम का दुरुपयोग हो रहा है। 
विज्ञापन


प्रदीप ठाकुर ने कहा कि 12 और 13 फरवरी को सभी विभागों के कर्मचारी पेंशन बहाली को लेकर बैठकें करेंगे। फरवरी में सरकार अगर पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती तो मार्च में आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदीप ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप के पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिए बयान का खंडन किया है। उन्होंने मांग की है कि अगर सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू नहीं किया जा रहा तो विधायकों और सांसदों की पेंशन भी बंद की जाए। प्रेस वार्ता के दौरान न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ की ओर से पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक वीडियो गाना भी रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed