फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new parking fees in shimla from new year.

नए साल से शिमला आने वालों को बड़ा तोहफा

Wed, 31 Dec 2014 10:33 AM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
new parking fees in shimla from new year.

राजधानी शिमला के वाहन चालकों को नगर निगम नए साल पर बड़ी राहत देने जा रहा है। जनवरी में पार्किंग फीस घट जाएगी। इसका फायदा यहां आने वाले सैलानियों को भी मिलेगा। दो और चार घंटे पार्किंग की नई श्रेणियां भी नगर निगम बनाएगा।

विज्ञापन


दो घंटे पार्किंग का रेट 10 से 20 रुपये और चार घंटे पार्किंग का रेट 20 से 30 रुपये करने की योजना है। अभी न्यूनतम छह घंटे पार्किंग की फीस ली जाती है। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग करने की मासिक फीस में भी कमी करेंगे।
विज्ञापन


जनवरी की बैठक में फीस घटाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। जुलाई की बैठक में नगर निगम ने शहर की पार्किंगों के रेट में बढ़ोतरी की थी।

पार्षदों की मांग पर घटाया गया किराया

new parking fees in shimla from new year.

पार्किंग फीस के अलावा 12.36 प्रतिशत सेवा कर भी पार्किंग के लिए आने वाले वाहन मालिकों पर थोप दिया था। सोमवार को हुई बैठक में पार्षदों ने रेट बढ़ाए जाने का विरोध किया। पार्षदों ने कहा कि मासिक किराया बहुत अधिक है।

स्थानीय लोगों को राहत देने के बजाए नगर निगम लोगों पर आर्थिक बोझ लाद रहा है। पार्षदों ने मासिक फीस तीन हजार रुपये से घटाने की मांग की। इसके अलावा दो और चार घंटे पार्किंग की श्रेणियां बनाने की भी मांग की।

पार्षदों की इस मांग पर उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने आयुक्त पंकज राय को दरें घटाने के लिए प्रस्ताव बनाने के आदेश दिए। उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा है कि शहरवासियों की सुविधा के लिए पार्किंग फीस घटाने की योजना बनाई है। अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए हैं। नई योजना के तहत अब न्यूनतम फीस छह घंटे के बजाय दो और चार घंटे की जाएगी।

अभी यह है पार्किंग फीस

new parking fees in shimla from new year.

समय अवधि--------वाहन की श्रेणी-------पार्किंग फीस
0-6 घंटे--------------छोटी कार---------------- 50 रुपये
0-6 घंटे--------------बड़ी कार----------------- 60 रुपये
0-12 घंटे-------------छोटी कार---------------- 100 रुपये
0-12 घंटे-------------बड़ी कार----------------- 120 रुपये
0-24 घंटे------------छोटी कार------------------170 रुपये
0-24 घंटे------------बड़ी कार------------------ 200 रुपये
मासिक--------------छोटी कार----------------- 2500 रुपये
मासिक--------------बड़ी कार------------------- 3000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed