फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New minister will travel in Fortuner bought by former Jairam govt in himachal

Himachal New Govt: पूर्व जयराम सरकार की खरीदीं फॉर्च्यूनर में ही सफर करेंगे नए मंत्री

Wed, 14 Dec 2022 11:13 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Dec 2022 11:13 AM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार के नए मंत्री पुरानी फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही सफर करेंगे। पूर्व जयराम सरकार ने साढ़े चार साल पहले मंत्रियों के लिए नई फॉर्च्यूनर खरीदी थीं। 

विज्ञापन
New minister will travel in Fortuner bought by former Jairam govt in himachal
फॉर्च्यूनर(फाइल) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार के नए मंत्री पुरानी फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही सफर करेंगे। पूर्व जयराम सरकार ने साढ़े चार साल पहले मंत्रियों के लिए नई फॉर्च्यूनर खरीदी थीं। ये अभी तक तीन लाख किलोमीटर नहीं चली हैं। ऐसे में इन गाड़ियों को कंडम घोषित नहीं किया जा सकता है। नियमों के मुताबिक सरकारी गाड़ी को एक ही स्थिति में कंडम घोषित किया जा सकता है, या तो यह 10 साल पुरानी होनी चाहिए या फिर तीन लाख किलोमीटर तक चल चुकी हो।  अब सचिवालय सामान्य प्रशासन ने मंत्रियों के लिए पुरानी फॉर्च्यूनर तैयार कर ली हैं। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होने पर इन्हें अलॉट किया जाएगा। वरिष्ठता के आधार पर इनमें चालकों की तैनाती होगी। नई गाड़ियां खरीदने के लिए कैबिनेट से अनुमति लेनी पड़ेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दो पुरानी फॉर्च्यूनर दी गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिन दो फॉर्च्यूनर में सफर करते थे, वहीं गाड़ियां इनके  लिए अलॉट की गई हैं। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी दो फॉर्च्यूनर दी गई हैं। यह भी दोनों पुरानी ही हैं। सचिवालय सामान्य प्रशासन का मानना है कि सरकार के पास एक दर्जन से ज्यादा फॉर्च्यूनर हैं। इनमें से अधिकांश गाड़ियां डेढ़ लाख किलोमीटर से कम चली हैं। ऐसे में इन गाड़ियों को मंत्रियों के लिए दिया जाना है। सूत्र बताते हैं कि जयराम सरकार में जब यह गाड़ियां खरीदी गई थीं, उस समय इनकी कीमत 32 लाख के आसपास थी। यह सभी गाड़ियां नई हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल में 10 मंत्री ही होने की संभावना है। 
विज्ञापन


विभागों से मिलने वाली गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक
 प्रदेश सरकार की ओर से जब मंत्रियों को पोर्ट फोलियो दिए जाते हैं तो विभाग की ओर से भी उन्हें गाड़ियां दी जाती हैं। खर्च कम करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार इस पर रोक लगा सकती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed