हिमाचल में अब इतने रुपये हो सकता है न्यूनतम बस किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में न्यूनतम बस किराया बढ़ने वाला है। प्रदेश में न्यूनतम बस किराया सात रुपये हो सकता है। सुंदरनगर में निजी बस ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों को बैठक में चर्चा के उपरांत परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर इसकी घोषणा करने ही वाले थे कि ऑपरेटरों ने उन्हें बीच में रोक दिया।
ऑपरेटरों की हरकत से नाराज हुए परिवहन मंत्री ने घोषणा को आगे के लिए टाल दिया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब ऑपरेटर बोल रहे थे तो वह सबकी बात ध्यान से सुन रहे थे और उन्होंने बीच में कुछ नहीं बोला। जब उनकी बारी आई तो ट्रांसपोर्टर बार-बार उनकी बात काट रहे थे।
सुंदरनगर में बारह बजे शुरू हुई बैठक
परिवहन मंत्री को विभागीय अधिकारियों ने संबोधन से पहले जो पर्ची दी थी, उसमें न्यूनतम किराया 7 रुपये ही लिखा हुआ था। सुंदरनगर के लोक निर्माण विश्राम गृह में दोपहर 12 बजे निजी बस ऑपरेटरों के 16 पदाधिकारियों के साथ बैठक होना तय हुई थी।
परिवहन विभाग के विशेष सचिव जगदीश चंद शर्मा भी पहुंचे थे। जब परिवहन और वन मंत्री गोबिंद ठाकुर विश्राम गृह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पर करीब 200 ट्रांसपोर्टर पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक न कर सबके साथ खुले में बैठक करने का निर्णय लिया।