फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Infection Virus research in Lal Bahadur Shastri Govt Medical College Mandi

कोरोना से सबक: आने से पहले ही खत्म कर दिया जाएगा नया वायरस, विशेष टीम रखेगी नजर

Mon, 27 Nov 2023 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर गोविंद ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
गोविंद ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Nov 2023 11:16 AM IST
सार

कोरोना जैसा नया वायरस फिर दस्तक न दे, इसके लिए यहां पर न्यू इन्फेक्शन वायरस पर रिसर्च की जाएगी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में जितने भी मरीज आएंगे, उन पर एक टीम अलग से नजर रखेगी।

विज्ञापन
New Infection Virus research in Lal Bahadur Shastri Govt Medical College  Mandi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना से सबक लेने के बाद अब देश में नए वायरस को आने से पहले ही खत्म कर दिया जाएगा। इसके लिए श्री लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मंडी स्थित नेरचौक को भी सौंपी गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने प्रदेश के इस संस्थान को देशभर के दस मेडिकल कॉलेजों में शामिल किया है, जो इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। यह संस्थान नए वायरस के लक्षण दिखते ही उसे खत्म करने पर काम करेंगे।

विज्ञापन


कोरोना जैसा नया वायरस फिर दस्तक न दे, इसके लिए यहां पर न्यू इन्फेक्शन वायरस पर रिसर्च की जाएगी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में जितने भी मरीज आएंगे, उन पर एक टीम अलग से जांच रखेगी। नया वायरस आने से पहले ही उसके ऊपर कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा, ताकि उसे खत्म किया जा सके।
विज्ञापन


इसके अलावा केरल, कर्नाटक, मिजोरम, मणिपुर, असम, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, गुजरात के मेडिकल कॉलेजों में भी यह रिसर्च की जाएगी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) इस कार्य के लिए मेडिकल कॉलेज को 16 लाख प्रति वर्ष देगी। यह कार्य तीन वर्षों तक पहले दौर में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज को पूरे देश के 10 मेडिकल कॉलेज में चुना गया है। केंद्र से पहली किस्त आते ही इस पर पूर्ण रूप से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. डीके वर्मा, प्रिंसिपल, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक


इस तरह से काम करेंगे मेडिकल कॉलेज
भारतीय चिकित्सा अनुशासन परिषद इस कार्य को देखेगी और उसके निर्देशों पर मेडिकल कॉलेज काम करेंगे। कुछ डॉक्टर नए वायरस वाले मरीजों की स्क्रीनिंग करेंगे। कोई भी नया लक्षण दिखते ही उसके ऊपर कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा। सभी संस्थान साझा कार्य करेंगे। वायरस को खत्म करने के लिए जल्द से जल्द कार्य किया जाएगा, ताकि उसे फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed