फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new industry: After Nalagarh now the industry of making salt of medicines will be set up in Una himachal,

नालागढ़ के बाद अब ऊना में लगेगा दवाइयों के सॉल्ट बनाने का उद्योग

Sat, 21 Aug 2021 02:07 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Aug 2021 02:07 AM IST
सार

राज्य उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार कंपनी ने पहले ही अहमदाबाद में दवाओं का सॉल्ट बनाने का उद्योग स्थापित किया है। ऊना में दवाओं के सॉल्ट बनाने का उद्योग स्थापित होने से प्रदेश के फार्मा उद्योग की कच्चे माल की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
new industry: After Nalagarh now the industry of making salt of medicines will be set up in Una himachal,
दवादयां(प्रतीकात्मक) - फोटो : Pixabay

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के बाद अब ऊना में दवाओं के सॉल्ट बनाने का उद्योग स्थापित होगा। हिमाचल प्रदेश में कंपनी 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। प्रदेश सरकार उद्योग स्थापित करने वाली कंपनी को 70 एकड़ जमीन देगी। इससे दवा कंपनियों को कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भर नहीं रहना होगा। राज्य उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार कंपनी ने पहले ही अहमदाबाद में दवाओं का सॉल्ट बनाने का उद्योग स्थापित किया है।

विज्ञापन


ऊना में दवाओं के सॉल्ट बनाने का उद्योग स्थापित होने से प्रदेश के फार्मा उद्योग की कच्चे माल की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। बताते हैं कि अभी तक चीन से काफी मात्रा में दवाओं का उत्पादन करने के लिए कच्चा माल आयात किया जाता था। चीन पर दवा उत्पादन के लिए कच्चे माल के लिए निर्भरता न रहना पड़े, इसके  लिए ऊना में दवाओं का सॉल्ट बनाने का उद्योग स्थापित किया जा रहा है। इस उद्योग के लिए जमीन का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं निदेशक उद्योग
राज्य के निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि नालागढ़ के बाद अब ऊना में दवाओं के सॉल्ट बनाने का उद्योग स्थापित किया जा रहा है। इस पर पांच सौ करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह करीब 70 एकड़ जमीन में स्थापित हो रहा है। इस उद्योग के लिए शीघ्र समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होगा। कंपनी का ऐसा ही उद्योग अहमदाबाद में भी स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नालागढ़ के पलासड़ा में स्थापित होगा एपीआई उद्योग 
नालागढ़ के पलासड़ा में भी एक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट (एपीआई) उद्योग स्थापित होगा। 342 बीघा जमीन में 850 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से दो हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसमें एंटीबायोटिक दवाइयों का सॉल्ट तैयार होगा। बद्दी में बड़ा फार्मा हब है। पूरे प्रदेश में 750 फार्मा इकाइयां हैं। देश की 30 फीसदी दवाओं का उत्पादन हिमाचल में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed