फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New Himachal Governor Bandaru Dattatreya to take oath on September 11

11 सितंबर को शपथ लेंगे हिमाचल के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Thu, 05 Sep 2019 12:18 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
New Himachal Governor Bandaru Dattatreya to take oath on September 11
- फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 11 सितंबर को शपथ लेंगे। 10 सितंबर को वह हिमाचल पहुंचेंगे। पहले शपथ ग्रहण समारोह पांच सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन उनका नौ सितंबर को होने वाले तमिलीसाई सौंदराराजन के तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में जाने का कार्यक्रम है। इसलिए राज्यपाल दत्तात्रेय का शपथ ग्रहण समारोह आगे खिसक गया।

विज्ञापन


दत्तात्रेय कलराज मिश्र के स्थान पर हिमाचल के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। कलराज राजस्थान के राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण करेंगे। छह सितंबर को राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल कलराज मिश्र को पीटरहॉफ शिमला में विदाई समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। वह सात सितंबर को रवाना होेंगे और नौ सितंबर को राजस्थान जाकर शपथ ग्रहण कर सकते हैं। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी सूचना के मुताबिक राज्यपाल दत्तात्रेय मंगलवार 10 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे और 11 सितंबर बुधवार को वह सादे समारोह में शपथ लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed