{"_id":"dcb51ba1482af3f9a533e97af54acc41","slug":"new-facts-feveals-in-herd-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले से नहीं, गोली से हुई भेड़ पालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले से नहीं, गोली से हुई भेड़ पालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर जिले के रूपी में भेड़ पालक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। भेड़पालक देवराज की मौत भालू के हमले से नहीं, बल्कि कारतूस के छर्रे लगने से हुई है। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम के लिए कपड़े उतारे तो इसका खुलासा हुआ। भेड़ पालक पर गोली किस ने चलाई इसका अभी तक पुलिस को सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर हत्यारे को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने भेड़ पालक के शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी शिमला पोस्टमार्टम को भेज दिया है। भेड़ पालक की बाईं जांघ में चार, बाजू में दो तथा पेट में एक छर्रा लगा है। छर्रे लगने से भेड़ पालक बुरी तरह लहूलुहान हुआ था। इस कारण ग्रामीण मान रहे थे कि भेड़ पालक पर भालू ने हमला किया है। लेकिन अब उसकी मौत बंदूक से निकली छर्रों से हुई बताई जा रही है। हत्या के बाद रूपी में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
रूपी के नालिंग-1 निवासी देवराज (56), डडोलंग के निकट छोत्त कंडे में भेड़ बकरियों के साथ काफी अरसे से रह रहा था। उस पर किस ने गोली चलाई यह अभी रहस्य बना हुआ है। हत्या के दिन भेड़ पालक का बेटा अपने पिता के पास कंडे जा रहा था। रास्ते में उसे रूपी के मझगांव के दो लोग मिले जो उसको उसके पिता के पास ले गए। पंचायत प्रधान ने पुलिस थाना भावानगर में भालू के हमले से भेड़पालक के मरने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद थाने से पुलिस टीम रूपी के रवाना हो गई। पुलिस ने स्थानीय प्रवासी लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस टीम के रूपी पहुंचने के बाद ही पता चला कि भेड़ पालक की जांघ, पेट और बाजू में गोली के छर्रे के निशान पड़े हैं। पुलिस ने भेड़ पालक के पोस्टमार्टम के लिए कपड़े खोले तो शरीर में बंदूक से निकले छर्रे के निशान मिले। थाना प्रभारी भावानगर प्रकाश नेगी ने बताया कि पुलिस हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।