फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new coronavirus strain of uk variant confirmed in himachal pradesh

हिमाचल में कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला, महिला डॉक्टर संक्रमित

Mon, 05 Apr 2021 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
new coronavirus strain of uk variant confirmed in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। सोलन जिले की एक महिला डॉक्टर में यूके के स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। प्रदेश सरकार ने कोरोना के 525 सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे थे, जिसमें महिला डॉक्टर में नया स्ट्रेन मिला है। महिला डॉक्टर ने सोलन जिले में पहला टीका लगवाया था। दो डोज लेने के बाद पॉजिटिव आने पर उसका सैंपल पुणे की लैब में जांच के लिए भेजा था। नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह वायरस बड़ी तेजी से फैलता है। नया स्ट्रेन मिलने के बाद सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। अब फील्ड में तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 के सभी मरीजों पर नजर रखें। इससे पहले पंजाब में भी नया यूके स्ट्रेन मिल चुका है।

विज्ञापन


सीएम ने ये कहा
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का नया स्ट्रेन आ चुका है। उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले चिंताजनक हैं।  आने वाले समय में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जो भी उचित कदम होंगे उठाए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर कहा कि सरकार के लिए प्रदेश के लोगों के लिए अर्थव्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए अभी लॉकडाउन के लिए कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश में सात और संक्रमितों की मौत
हिमाचल प्रदेश में सात और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में गगल के 51 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोठीपुरा बिलासपुर निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग और पांवटा साहिब के 66 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। ऊना के अंब निवासी 65 वर्षीय, गगरेट के 60 वर्षीय, हरोली क्षेत्र के 95 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। मंडी में सुंदरनगर के 65 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई है। वहीं, पांवटा साहिब के 72 वर्षीय बुजुर्ग ने देहरादून अस्पताल में दम तोड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed