{"_id":"5ae47ad84f1c1b320a8b6f1e","slug":"new-born-found-in-mandi-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के पालने में मिला नवजात, गोद लेने के लिए बढ़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के पालने में मिला नवजात, गोद लेने के लिए बढ़े हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Updated Sun, 29 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनल अस्पताल मंडी के कमरा नंबर 600 के पालने में कोई एक नवजात को छोड़ गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मिले नवजात को पालने में देखा गया। उसके बाद प्रबंधन ने नवजात की स्वास्थ्य जांच की।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम उसे ले गई। बाल कल्याण समिति जिला मंडी के अध्यक्ष चंद्र सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे को शिमला के शिशु गृह के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, इस नवजात को गोद लेने के लिए कई निसंतान दंपतियों ने हाथ बढ़ाए हैं। उल्लेखनीय है कि मार्च 2017 में अस्पताल प्रबंधन ने पालने को स्थापित किया था ताकि कोई भी किसी नवजात को बाहर छोड़ने के बजाय यहां छोड़ जाए।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए किया गया था ताकि नवजात की जिंदगी को खतरा न हो और निसंतान दंपती गोद ले सकें। पिछले साल भी एक शिशु को कोई पालने में छोड़ गया था, जिसे निसंतान दंपती ने गोद लिया है।