{"_id":"6703d976be3dc2c2340a86ca","slug":"new-block-of-cancer-hospital-started-pet-scan-machine-will-also-be-installed-shimla-news-c-19-sml1001-421202-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कैंसर अस्पताल का नया ब्लॉक \nशुरू, पैट स्कैन मशीन भी लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कैंसर अस्पताल का नया ब्लॉक शुरू, पैट स्कैन मशीन भी लगेगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ब्लाॅक का उद्घाटन, मशीन लगने से खत्म होगा चंडीगढ़ जाने का झंझट
क्रॉसर
पांच मंजिला भवन में पांच ओपीडी होंगी
20 बिस्तरों वाले वार्ड में स्पेशल वार्ड भी
गंभीर रोगियों के एचडीयू वार्ड की व्यवस्था
7.77 करोड़ से सीटी सिम्यूलेटर मशीन स्थापित
24 करोड़ से लगेगी एलआईएनएसी मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के टरशरी कैंसर केयर सेंटर का नया ब्लॉक सोमवार को शुरू हो गया।
इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया। अब मंगलवार से मरीजों को यहां पर ओपीडी सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। नए ब्लॉक में पैट स्कैन मशीन भी स्थापित की जाएगी। अब पैट स्कैन करवाने के लिए कैंसर और अन्य रोगियों को चंडीगढ़ जाना पड़ता है। पांच मंजिला बने इस ब्लॉक को बनाने में 13.50 करोड़ रुपये की लागत आई है। अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क के साथ बनी चौथी मंजिल की नई ओपीडी में प्रवेश करते ही मरीजों को उपचार मिलेगा। भवन में मरीजों की सुविधा के लिए इनक्यारी काउंटर, आयुष्मान और हिमकेयर काउंटरों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। तीसरी मंजिल में वार्ड और गंभीर रोगियों के एचडीयू वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्डों में वेंटीलेटर, बाईपैप मशीन और हाई फ्लो नेजल ऑक्सीजन की व्यवस्था रहती है। इसके अलावा यहां पर 20 बिस्तरों की व्यवस्था की है। इससे पुराने और नए भवन में बिस्तरों की संख्या 65 पहुंच गई हैं। इससे मरीजों को अब बिस्तरों की कमी नहीं खलेगी।
भवन के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुरुष और महिला वार्डों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो माह के भीतर कैंसर अस्पताल में पैट स्कैन मशीन की सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। 7.77 करोड़ रुपये की लागत की एक सीटी सिम्यूलेटर मशीन स्थापित की जा चुकी है। बताया कि 24 करोड़ रुपये की लागत की एक एलआईएनएसी मशीन स्थापित की जा रही है, जिसे 25 जनवरी 2025 तक शुरू कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, प्राचार्य डॉ.सीता ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हरिंद्र मेहता और महासचिव हनीश ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
हमीरपुर में स्थापित कर रहे उत्कृष्टता केंद्र : सुक्खू
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सही समय पर सही उपचार मिले तो कैंसर को ठीक किया जा सकता है। कहा कि सरकार हमीरपुर में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित कर रही है। नवीनतम उपचार तकनीकों पर मार्गदर्शन और देखभाल में सुधार के लिए उत्कृष्ट कैंसर विशेषज्ञ की राज्य स्तरीय समिति बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य अधोसंरचना की अनदेखी हुई है। चिकित्सक-रोगी और नर्स-रोगी अनुपात में सुधार के लिए वैश्विक मानकों को पूरा करने के लिए डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। एक वर्ष के भीतर आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थान बन जाएंगे।
दो महीने में भीतर लग
जाएगी पैट स्कैन मशीन
शिमला। हिमाचल में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को किसी तरह की परेशानी पेश न आए और उन्हें बाहरी राज्यों का रुख न करना पड़े इसलिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये पैट स्कैन के लिए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कैंसर अस्पताल में दो माह के अंदर पैट स्कैन मशीन लग जाएगी। मरीज को अभी पैट स्कैन करवाने पीजीआई चंडीगढ़ जाना पड़ता है। जहां पर मरीजों को जांच करवाने के साथ रहने पर 25 से 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
सीएम बोले, फिर भी हड़ताल पर चले गए
शिमला। आईजीएमसी रोगी कल्याण समिति के कर्मचारी कैंसर अस्पताल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से मिले। सीएम ने कहा कि तुम लोग मुझसे मिले थे फिर भी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने कहा कि कई बार आश्वासन मिले लेकिन काम नहीं हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि तुम्हारा काम जल्द हो जाएगा। आरकेएस यूनियन के अध्यक्ष अरविंद पाल ने बताया कि सीएम ने उनसे कहा कि बीते दिन हुई कैबिनेट में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है और जल्द उनकी मांग पूरी कर दी जाएंगी।
जनाब दो माह से वेतन नहीं मिला : वीरेंद्र
शिमला। आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र लाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि विभिन्न जगहों पर कार्यरत वार्ड अटैंडेंट और सफाई कर्मियों को दो माह की तनख्वाह नहीं मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह जल्द मिल जाएगी। यूनियन अध्यक्ष ने आग्रह किया कि उनकी सेवाएं आगे भी जारी रखी जाए।