एचआरटीसी में बैठेगा प्रशिक्षु कंडक्टरों का नया बैच, मिलेगा इतना भत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश पथ परिवहन निगम कार्यालय में प्रशिक्षु कंडक्टरों का नया बैच बैठेगा। कौशल विकास निगम के तहत इन युवाओं को 15 दिन तक कार्यालय में प्रशिक्षित किया जाएगा। उसके बाद टिकट काटने के लिए उन्हें परिवहन निगम की बसों में चढ़ाया जाएगा।
इन प्रशिक्षुओं पहले की तरह 25 रुपये प्रति घंटा और 70 रुपये नाइट अलाउंस भी मिलेगा। एचआरटीसी में पुराने बैच का प्रशिक्षण इसी महीने पूरा होने जा रहा है। अगला बैच बिठाने के लिए परिवहन निगम ने सरकार से मंजूरी मांगी थी।
सरकार ने इस पर अपनी सहमति दी है। एचआरटीसी की बसें प्रशिक्षु कंडक्टरों के सहारे चल रही हैं। निगम में परिचालकों के सैकड़ों पद खाली चल रहे हैं। इन पदों को न भरे जाने से प्रशिक्षु कंडक्टर हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में जानी वाली बसों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
बसों के संचालन पर परिवहन मंत्री ने ये कहा
अब तक निगम ने 2000 के करीब युवाओं को कंडक्टर का प्रशिक्षण दे दिया है। एचआरटीसी से प्रशिक्षण ले चुके प्रशिक्षु कंडक्टर सरकार से पालिसी की मांग कर रहे हैं। पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान इन प्रशिक्षु कंडक्टरों को पालिसी बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था।
कौशल विकास निगम के तहत एचआरटीसी में युवाओं को परिचालक का प्रशिक्षण मिलता रहेगा। निगम की ओर से प्रशिक्षु कंडक्टर की फाइल सरकार को आई है। जल्द ही इसे मंजूरी दी जाएगी। परिवहन निगम की एक भी बस सड़क पर खड़ी नहीं रहेगी। जवाहर लाल नेहरू अर्बन रिन्यूअल मिशन के तहत खड़ी बसों को भी जल्द सड़कों पर उतारा जाएगा।- गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री