फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new ambulance will be given to 200 bed hospitals in himachal pradesh

हिमाचल: दो सौ से ज्यादा बेड वाले अस्पतालों को मिलेंगी नई एंबुलेंस

Thu, 24 Mar 2022 11:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Mar 2022 11:43 AM IST
सार

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि जिन अस्पतालों में एंबुलेंस नहीं हैं, वहां एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। 200 से ज्यादा बेड क्षमता वाले अस्पतालों में अतिरिक्त एंबुलेंस देने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
new ambulance will be given to 200 bed hospitals in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 200 बेड से ज्यादा क्षमता वाले अस्पतालों को प्रदेश सरकार अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध करवाएगी। स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में 50 और नई एंबुलेंस जुड़ रही हैं। ये चुनिंदा अस्पतालों में भेजी जाएंगी। सरकार एक अप्रैल से तीन बड़ी योजनाएं शुरू करने जा रही है। इसमें टांडा में डायलिसिस मशीनें, मरीजों के निशुल्क 233 टेस्ट और अब इन दोनों योजनाओं के साथ एंबुलेंस सुविधा को भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन


वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास 200 के करीब 108 एंबुलेंस, 130 के करीब 102 एंबुलेंस हैं। इनमें पांच से छह एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज में लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई हैं, जबकि अन्य अस्पतालों को एक-एक एंबुलेंस दी गई है। 108 एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) के अधीन है। 
विज्ञापन


लोगों को समय पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही थी, ऐसे में सरकार ने एनएचएम के माध्यम से 50 और एंबुलेंस खरीदने का फैसला लिया था। यह एंबुलेंस आनी शुरू हो गई है। सरकार की योजना के मुताबिक 15 मिनट के भीतर मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि जिन अस्पतालों में एंबुलेंस नहीं हैं, वहां एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। 200 से ज्यादा बेड क्षमता वाले अस्पतालों में अतिरिक्त एंबुलेंस देने का फैसला लिया गया है। एक अप्रैल को हिमाचल में तीन बड़ी योजनाएं शुरू करने पर विचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed