{"_id":"613f4173ecaa0564927513f5","slug":"neta-pratipaksh-mukesh-agnihotri-targets-cm-jairam-thakur-during-himachal-congress-jan-aakrosh-rally-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अग्निहोत्री बोले- सोशल मीडिया में पढ़ा, पांच नहीं 6 सीएम बदलने हैं, कुर्सी बचा लो जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अग्निहोत्री बोले- सोशल मीडिया में पढ़ा, पांच नहीं 6 सीएम बदलने हैं, कुर्सी बचा लो जयराम
Mon, 13 Sep 2021 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:50 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह थप्पड़ वाली सरकार है, न जाने किसे कब थप्पड़ पड़ जाए।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया में पढ़ा है कि पांच नहीं छह मुख्यमंत्री बदलने हैं। इसलिए जयराम ठाकुर अपनी कुर्सी बचा लो। कहा कि भाजपा के प्रति लोगों में भारी गुस्सा है। कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा में जिस तरह भाजपा रैली नहीं कर सकती, उसी तरह बागवानों के खिलाफ मंत्री की ओर से दिए गए बयान के बाद भाजपा शिमला में भी रैली नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह थप्पड़ वाली सरकार है, न जाने किसे कब थप्पड़ पड़ जाए। मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री चहेतों को बैक डोर नौकरी दे रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार ने हिमाचल प्रदेश बनाया और वीरभद्र सिंह ने संवारा है। भाजपा का इसमें कोई योगदान नहीं है। कहा कि कोरोना में सरकार के बदइंतजामी से 3500 लोगों ने आत्महत्या की। भाजपा के सांसद ने भी आत्महत्या की, जिसकी जांच नहीं हो रही है। अब भाजपा हार के डर से उपचुनाव से भाग गई है।
विज्ञापन
चार साल में किए कोई चार काम बताएं सीएम: राठौर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि हिमाचल बेरोजगारी में तीसरे नंबर पर है। मोदी सरकार ने चुनावी वायदा पूरा नहीं किया है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गई है। उन्होंने तंज कसा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चार साल में क्या किया। वह कम से कम कोई चार काम बताएं। हिमाचल को कर्ज में डुबो दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने भी कर्ज लिया, लेकिन वह विकास पर खर्च किया गया। जयराम सरकार अपने मंत्रियों और अधिकारियों के लिए गाड़ियां और हेलीकाप्टर खरीद रही है।
विज्ञापन