{"_id":"61448f2e76d46525f5426b65","slug":"neta-pratipaksh-mukesh-agnihotri-says-to-strengthen-rail-and-air-connectivity-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता प्रतिपक्ष बोले- हिमाचल या हिमालय रेजिमेंट का गठन करे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता प्रतिपक्ष बोले- हिमाचल या हिमालय रेजिमेंट का गठन करे केंद्र
Fri, 17 Sep 2021 07:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:34 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में वन कटान पर पूरी तरह रोक लगाई गई है और इसकी क्षतिपूर्ति की जाए। प्रदेश को पड़ोसी राज्यों से मिलने वाला हिस्सा अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि सैन्य बलों में हिमाचली युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हिमाचल या हिमालय रेजिमेंट के गठन किया जाए। केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में रेल और हवाई नेटवर्क को मजबूत करने में मदद करे। विदेशी सेब के आयात पर रोक लगाए या विदेशी सेब का आयात शुल्क बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
हिमाचल की पांच हजार करोड़ की सेब आर्थिकी को बचाना जरूरी है। प्रदेश का सेब कारोबार संकट में है। राष्ट्र्पति रामनाथ कोविंद का उनके दल और प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत है। इससे पहले सदन में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी सदन में संबोधित कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस विधानसभा का अपना गौरवमय इतिहास रहा है। मुकेश ने कहा कि प्रदेश में वन कटान पर पूरी तरह रोक लगाई गई है और इसकी क्षतिपूर्ति की जाए। प्रदेश को पड़ोसी राज्यों से मिलने वाला हिस्सा अभी नहीं मिला है। केंद्र सरकार पड़ोसी राज्यों से हिमाचल का आर्थिक हिस्सा दिलाए।
विज्ञापन
हिमाचल को पहली पेपरलेस विधानसभा होने का गौरव प्राप्त है। प्रदेश के विकास में पूर्व सीएम स्वर्गीय डॉ.. यशवंत सिंह परमार और स्वर्गीय वीरभद्र का प्रमुख योगदान रहा है। वीरभद्र सदन के सदस्य रहे हैं। आज वे हमारे बीच नहीं हैं। प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें दिलाने में वीरभद्र सिंह का योगदान रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल का 18 वां राज्य के रूप में घोषणा की।