{"_id":"61c9aff4e39481251d26c592","slug":"neta-pratipaksh-mukesh-agnihotri-pays-obeisance-at-jwalamukhi-temple-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अग्निहोत्री बोले- चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति को बुला लो, सरकार कांग्रेस ही बनाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अग्निहोत्री बोले- चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति को बुला लो, सरकार कांग्रेस ही बनाएगी
Mon, 27 Dec 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 Dec 2021 05:53 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस समय प्रदेश सरकार बैसाखियों पर चल रही है और रैलियों पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। एक नई रिवायत भाजपा डाल रही है कि पार्टी की रैलियों में सरकारी कोष लुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पवित्र ज्योतियों के दर्शन करते नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा चाहे पूरा सरकारी कोष लुटा दे, मोदी को बुला ले या अमेरिका के राष्ट्रपति को बुला ले, अब हिमाचल में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और भाजपा दो अंक पर सिमट जाएगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ज्वालामुखी में पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पत्नी सहित पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। पुजारी राजन शर्मा और नितिन शर्मा ने विधिवत पूजा करवाई। माता का सिरोपा भी उन्हें भेंट किया गया।
विज्ञापन
अग्निहोत्री ने कहा कि इस समय प्रदेश सरकार बैसाखियों पर चल रही है और रैलियों पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। एक नई रिवायत भाजपा डाल रही है कि पार्टी की रैलियों में सरकारी कोष लुटाया जा रहा है। करोड़ों रुपये मंडी में पंडाल पर खर्च किए गए, करोड़ों सरकारी बसों पर खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले धर्मशाला में हुई रैली में भी भाजपा ने करोड़ों रुपये खर्च किया था। सरकारी अफसरशाही रैलियों के कार्य कर रही है। ऐसी परंपरा पर अंकुश लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बताया जा रहा है कि हिमाचल के मुख्यमंत्री बहुत करिश्माई व्यक्ति हैं। यह जयराम ठाकुर का करिश्मा ही है, जो उपचुनावों में 4 -0 की हार भाजपा को मिली। इससे बड़ा करिश्मा क्या होगा।
विज्ञापन