{"_id":"5d1f34dc8ebc3e3ced10754a","slug":"nerva-shimla-rape-case-elementary-education-department-start-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने नेरवा दुष्कर्म मामले पर बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने नेरवा दुष्कर्म मामले पर बैठाई जांच
Fri, 05 Jul 2019 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 Jul 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिमला के नेरवा में सामने आए दुष्कर्म मामले पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जांच बैठा दी है। निदेशालय के आदेशों पर जिला शिमला के उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने शुक्रवार को स्कूल का दौरा कर जांच रिपोर्ट बनाना शुरू कर दिया है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय रोहित जमवाल ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों सहित अन्य स्टाफ कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नेरवा में हुई खेलकूद प्रतियोगिता देखने आई एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ बुधवार शाम को दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। शिक्षा विभाग की अभी तक की जांच के अनुसार दुष्कर्म पीड़ित छात्रा प्रतियोगिता में शामिल नहीं थी। वो सिर्फ प्रतियोगिता देखने गई थी। घर वापस आते समय उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इस मामले में हुई प्रारंभिक जांच में स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ की कोई लापरवाही सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
इन तथ्यों के बावजूद शिक्षा निदेशालय ने उपनिदेशक को गहनता से मामले की जांच करने को कहा है। बताया जा रहा है कि उपनिदेशक शिमला ने शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर शिक्षकों, स्टाफ सहित कई बच्चों से बातचीत की है। खेल प्रतियोगिता वाले स्कूल से भी जानकारी जुटाई गई है। सोमवार तक उपनिदेशक अपनी जांच रिपोर्ट निदेशालय में सौंपेंगे।
विज्ञापन