फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NEP aims for holistic development: Prof. Singh

एनईपी का मकसद समग्र विकास करना : प्रो. सिंह

Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
NEP aims for holistic development: Prof. Singh
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षा विभाग में मंगलवार को चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) के पहले बैच का दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया। कुलपति आचार्य प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) का उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र विकास करना है। कुलपति ने विद्यार्थियों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सकारात्मक उपयोग करने, मौलिक सोच और रचनात्मकता बनाए रखने तथा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय सहित शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने बताया कि चार वर्षीय आईटीईपी पूरा करने पर विद्यार्थियों को स्नातक और बीएड की दोहरी उपाधि मिलेगी। इस मौके पर रजिस्ट्रार ज्योति राणा, प्रो. कुलदीप सिंह कटोच, डॉ. सुरेंद्र शर्मा और डॉ. शशिकांत शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article