फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Neha Sandhu nominated as president of HPU SCA, 87 members included in the executive

HPU SCA: नेहा संधु एचपीयू एससीए की अध्यक्ष की गईं मनोनीत, कार्यकारिणी में 87 सदस्य किए शामिल

Sat, 15 Oct 2022 10:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Oct 2022 10:05 PM IST
सार

 शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नेहा संधु (माइक्रोबायोलॉजी विभाग) को मेरिट आधार पर हिमाचल विश्वविद्यालय की गठित एससीए का अध्यक्ष मनोनीत किया। 

विज्ञापन
Neha Sandhu nominated as president of HPU SCA, 87 members included in the executive
एससीए की अध्यक्ष नेहा संधु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एससीए की अध्यक्ष नेहा संधु को नियुक्त किया है। 87 सदस्यीय कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा शनिवा को की गई। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नेहा संधु (माइक्रोबायोलॉजी विभाग) को मेरिट आधार पर हिमाचल विश्वविद्यालय की गठित एससीए का अध्यक्ष मनोनीत किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नयन जीत सिंह ने एससीए कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सिमरन (केमिस्ट्री विभाग) को उपाध्यक्ष, भानू प्रिया (बायोसाइंस, जूलॉजी) को सचिव और आशीष कुमार (यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल) को एससीए का सह सचिव मनोनीत किया है। 

विज्ञापन


दामिनी बनीं संजौली कॉलेज एससीए की अध्यक्ष 
राजधानी के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में मेरिट आधार पर गठित की एससीए में दामिनी ठाकुर अध्यक्ष, मोनिका शर्मा उपाध्यक्ष, अंतरा सोनी सचिव, प्रद्युम्न शर्मा को सह सचिव मनोनित किया है। प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें प्रियांशु शर्मा, अक्षिता, हर्ष ठाकुर, अवंतिका पामंटा, सैहजली चौहान, समक्ष धाल्टा, अनुज शर्मा, सोनाली कौशल, अर्पित शर्मा, अंजली नानक, सुशांत शर्मा, प्रवृष्टि नेगी, श्याम सुंदर रांटा, समृद्धि रांटा, श्रेया ठाकुर, चिराग मेहता, अक्षिता पिरटा, आस्था, अराईश शर्मा, ईशा, मोना शर्मा, शगुन सिंह, हर्ष कुमार, हर्षिता गुप्ता, मुस्कान ठाकुर, महक राजटा, लक्ष्य,  ईशिता शर्मा, साक्षी, नीतिश कुमार, एलिजा नेगी और ज्योति को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया है।
विज्ञापन


शैविक बने फागली कॉलेज के अध्यक्ष
संस्कृत महाविद्यालय फागली के प्राचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने शनिवार को नए सत्र के लिए मनोनीत एससीए की घोषणा की। नई एससीए को शपथ भी दिलवाई। नवगठित एससीए में शैविक शर्मा अध्यक्ष, पूनम उपाध्यक्ष, साक्षी महासचिव और साक्षी वर्मा एससीए सह सचिव मनोनीत किया गया। कक्षा प्रतिनिधियों में राहुल शर्मा, अंजली, हर्षित, सौरव, गाथेश्वर शर्मा, रचना, विशाल शर्मा, डिकेंद्रा, श्रीदत्त, निकिता चौहान महिमा वर्मा, ईश्किा, वरुण शर्मा, दिव्यांशी शर्मा, हनीश, बरखा, विशाल शर्मा, ओजस्वी और पूजा को कक्षा प्रतिनिधि चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरकेएमवी में अध्यक्ष मनोनित हुई गीतांजली
 राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने मेरिट आधार पर मनोनीत हुई एससीए की घोषणा की। इसमें गीतांजली अध्यक्ष, मोहिनी कुमारी उपाध्यक्ष, नितिका कुमारी महासचिव, पायल सह सचिव चुनी गई हैं। नितिशा, भावना, दोचेन, पर्णिका शर्मा, कृतिका शर्मा, दिव्या ज्योति शर्मा, कृति, हिमानी, मधु नेगी, दामिनी शर्मा, ओजसनी शर्मा, ज्योति और मीनाक्षी को सदस्य मनोनीत किया है। 

कोटशेरा में दिव्यांशु बनी एससीए अध्यक्ष 
मेरिट आधार पर राजीव गांधी महाविद्यालय में दिव्यांशु को एससीए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्राचार्य डॉ. अनुपम गर्ग ने नवगठित एससीए की घोषणा में नागेश ठाकुर को उपाध्यक्ष, मोहित शर्मा महासचिव और यामिनी मलिक को सह सचिव मनोनीत किया है। 


फाइन आर्ट कॉलेज में तमन्ना बनीं अध्यक्ष 
 जवाहर लाल नेहरू कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट की एससीए में तमन्ना ठाकुर अध्यक्ष, रजत चौहान उपाध्यक्ष, आयुष महासचिव और सोनिया सह सचिव नियुक्त किया है। श्यामिली नंदिनी, सुजल शर्मा, रवनीत कौर, सीमा, विकास कुमार, भुवन कुमार भाटिया, मोनिका ठाकुर, अंशु वालिया, रोहन शर्मा, प्रशांत वर्मा, शीतल भूषण, कृष्णकांत शेरावत और विशंात ठाकुर को कक्षा प्रतिनिधि नियुक्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed