{"_id":"6ace1a9e47c8f600f1082640","slug":"neha-of-mundu-school-won-the-gold-medal-in-judo-shimla-news-c-19-sml1002-802993-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मुंडू स्कूल की नेहा ने जूडो में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मुंडू स्कूल की नेहा ने जूडो में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राज्य स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय मुंडू की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। कुल्लू में हुई छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता में विद्यालय की नेहा ने जूडो में स्वर्ण पदक हासिल किया। इनका चयन अब राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आठवीं कक्षा की छात्रा ईशा ने कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय पहुंचने पर मुख्याध्यापक ईश्वरी दत्त शर्मा सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने नेहा और ईशा का फूलमालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में कोच अमर सिंह वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
संवाद