फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NEET Result 2020: Shimla Bhavya rank 400 Gulshan gets 661 marks

NEET Result 2020: शिमला की भाव्या को ऑल इंडिया में 400वां रैंक, गुलशन और लामो ने भी चमकाया नाम

Fri, 16 Oct 2020 10:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Oct 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
NEET Result 2020: Shimla Bhavya rank 400 Gulshan gets 661 marks
- फोटो : अमर उजाला

नीट के परिणाम में शिमला के होनहार भी छाए हैं। शिमला की भाव्या ने ऑल इंडिया में 400वां रैंक हासिल किया। भाव्या को सामान्य श्रेणी में 267 रैंक मिला है। भाव्या ने 685 अंक हासिल किए हैं। भाव्या के पिता डॉ. राजेश शर्मा और माता डॉ. विनीता शर्मा आईजीएमसी में सेवाएं दे रहे हैं। भाव्या ने शिमला के एस्पायर संस्थान से कोचिंग ली है। इधर, शिमला के गुलशन ने नीट की ऑल इंडिया परीक्षा में 2050वां और श्रेणी में 34वां रैंक हासिल किया है।

विज्ञापन


गुलशन ने 661 अंक प्राप्त किए। गुलशन शिमला के विद्यापीठ में दो सालों से कोचिंग ले रहे हैं। संस्थान के निदेशक ई रविंद्र अवस्थी और डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि यह गर्व की बात है। इसके अलावा कुंगा लामो ने एसटी श्रेणी में 86वा रैंक प्राप्त किया है। कुंगा ने इस परीक्षा में 594 अंक अर्जित किए हैं। एनजी विद्या मंदिर लक्कड़ बाजार की निदेशक नीना गुप्ता ने छात्रा की उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


साइट हैंग होने से परीक्षार्थी होते रहे परेशान
नीट का परिणाम देखने के लिए प्रदेश भर में परीक्षार्थी परेशान होते रहे। चार बजे के आसपास घोषित नतीजों के बाद परीक्षार्थी अभिभावक नतीजे जानने के लिए साइट के चलने का इंतजार करते रहे। एक साथ साइट पर लोड बढ़ जाने के कारण शाम आठ बजे के बाद तक साइट हैंग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हर छात्र को घंटो वेबसाइट के चलने का इंतजार करना पड़ा। अवनी सानवी विद्यामंदिर की संचालक निदेशक डीएन शर्मा , एनजी विद्या मंदिर लक्कड़ बाजार की की निदेशक नीना गुप्ता ने बताया कि नतीजे घोषित होने के बाद से लेकर देर शाम तक वे अपने छात्रों का परिणाम ऑनलाइन नहीं देख पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed