फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   neet counselling 2021 himachal pradesh: atal medical and research university himachal pradesh conduct online counselling for MBBS admission

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: नेरचौक में पहली बार होगी एमबीबीएस काउंसलिंग

Sun, 14 Nov 2021 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Nov 2021 02:13 PM IST
सार

पहले विद्यार्थियों को शिमला विवि जाकर दो से तीन दिन अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, उसके बाद फीस जमा करवाने और कॉलेजों में जाकर दाखिले लेने पड़ते थे, मगर अब इस बार विद्यार्थियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
neet counselling 2021 himachal pradesh: atal medical and research university himachal pradesh conduct online counselling for MBBS admission
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक में पहली बार एमबीबीएस की काउंसलिग की जाएगी। इसके लिए प्रबंधन ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे ही शेड्यूल जारी करेगा, काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इससे विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी और कॉलेज के बेवजह चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 

विज्ञापन


पहले विद्यार्थियों को शिमला विवि जाकर दो से तीन दिन अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, उसके बाद फीस जमा करवाने और कॉलेजों में जाकर दाखिले लेने पड़ते थे, मगर अब इस बार विद्यार्थियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। ऑनलाइन ही फार्म भरा जाएगा, ऑनलाइन काउंसलिंग होगी और उसका रिजल्ट और फीस भी ऑनलाइन ही भरी जाएगी। बाद में केवल दाखिला लेने के लिए ही कॉलेज में जाना पड़ेगा। इससे विद्यार्थियों का करीब एक सप्ताह का समय बर्बाद होने से बचेगा। इस बात की पुष्टि अटल मेडिकल एंड रिसर्च मेडिकल यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनर प्रवीण कुमार ने की है।
विज्ञापन


कब तक शुरू होगी प्रक्रिया, कितनी रहेंगी सीटें
उधर, एमबीबीएस की काउंसलिंग प्रकिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके करीब एक सप्ताह के बाद राज्यों की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। अगर यहां की सीटों की बात की जाए तो सरकारी कॉलेजों में 720 और निजी कॉलेज में 150 सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। इस विश्वविद्यालय में नेरचौक, नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा और टांडा मेडिकल कॉलेजों के लिए काउंसलिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed