फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Neeraj Bharti arrested for Peacebreaking including four Sudhir supporter

धर्मशाला: शांति भंग करने के आरोप में पूर्व सीपीएस भारती समेत 10 गिरफ्तार

Fri, 11 Feb 2022 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Feb 2022 09:20 PM IST
सार

शांति भंग करने के आरोप में नीरज भारती समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें नीरज भारत के पांच व सुधीर शर्मा के चार समर्थक भी शामिल हैं। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा  ने इसकी पुष्टि की है

विज्ञापन
Neeraj Bharti arrested for Peacebreaking including four Sudhir supporter
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गालीगलौज और शांति भंग करने के आरोप में हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा पुलिस ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीपीएस नीरज भारती समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच समर्थक नीरज भारती और चार पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के हैं। आरोपियों में पांच व्यक्ति जवाली तहसील से, तीन धर्मशाला और एक-एक व्यक्ति शाहपुर और नगरोटा बगवां से हैं। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मशाला के कंड कडियाणा में पूर्व सीपीएस नीरज भारती अपनी जमीन की साइट देखने गए थे। सोशल मीडिया पर पहले से कांग्रेस नेता नीरज भारती और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के बीच कई पोस्टों को लेकर तनातनी का माहौल था।
विज्ञापन


इसी बीच कंड करडियाणा पहुंचे नीरज भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भड़काऊ पोस्ट शेयर की, जिसमें कहा कि वह धर्मशाला आए हैं और जिस किसी को मिलना है, वह आकर मिल सकता है। पोस्ट वायरल होने के बाद धर्मशाला और शाहपुर तहसील से संबंध रखने वाले चार लोग कंड कडियाणा पहुंच गए। दोनों पक्षों में हल्की नोकझोंक हुई, जिसकी सूचना पुलिस को लग गई। डीएसपी बलदेव शर्मा टीम के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पूर्व सीपीएस नीरज भारती सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना धर्मशाला लाया है। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
कांगड़ा पुलिस ने नीरज भारती पुत्र चंद्र निवासी गांव ढन्न, तहसील ज्वाली, अनुराग डोगरा पुत्र अशोक कुमार निवासी ज्वाली, सूजल कुमार पुत्र चमन कुमार निवासी ज्वाली, विक्रम जीत पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी गांव कवांरी तहसील नगरोटा बगवां, पंकज शर्मा पुत्र बीरबल शर्मा निवासी ज्वाली, राजिंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ज्वाली, कंचन कुमार पुत्र सुभाष निवासी गांव खनियारा, अश्वनी राणा पुत्र भान सिंह निवासी बलेहड़, टंग नरवाणा, रमन कुमार पुत्र कर्म चंद मेहरा निवासी गांव दाड़ी, विरेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव डढंब तहसील शाहपुर को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed