फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Neelam was first in the stamp exhibition. Samarth and Preetha were first in the youth category.

Shimla News: डाक टिकट प्रदर्शनी के नीलम प्रथम यूथ में समर्थ और प्रीथा रही अव्वल

Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Neelam was first in the stamp exhibition. Samarth and Preetha were first in the youth category.
गेयटी थियेटर में चल रही जिला स्तरीय डाक प्रदर्शनी सिमपेक्स में पाया सम्मान रिजुल, अनन्या और कशिश भी छाईं
विज्ञापन

चीफ पोस्टमास्टर संजय सिंह ने विजेता किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में चल रही जिला स्तरीय डाक प्रदर्शनी सिमपेक्स-2026 के बुधवार हुए समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। डाक टिकट प्रदर्शनी में नीलम चंदेल ने तीन वर्गों में प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि यूथ वर्ग में समर्थ चांदला और प्रीथा डोगर अव्वल रहे।
स्कूली स्पर्धाओं में रिजुल सहगल और अनन्या शर्मा की जोड़ी सहित कनिका सिंह और कशिश ठाकुर ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल सर्किल संजय सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण पर आधारित हिम तेंदुए का विशेष आवरण, 12 पिक्चर पोस्टकार्ड और परमानेंट पिक्टोरियल कैंसिलेशन भी जारी किए। फिलाटेलिक वर्ग की प्रतियोगिताओं में नीलम चंदेल, विनय चांदला, स्मृति राणा, जनेंद्र चांदला और कनिका ने जीत हासिल की। यूथ के 16 वर्ष तक वर्ग में समर्थ चांदला ने पहला, जयवर्धन सिंह चंदेल ने दूसरा और कियारा जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं यूथ 17-21 वर्ष आयु वर्ग में प्रीथा डोगर ने पहला, गौरी चांदला ने दूसरा और प्रज्ञा कुमारी चंदेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान 16 स्कूलों के 148 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि संजय सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए डाक टिकट संग्रह (फिलैटली) को ज्ञानवर्धन तथा इतिहास और संस्कृति को समझने का उत्कृष्ट माध्यम बताया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश परिमंडल के निदेशक डाक सेवाएं हरजिंदर सिंह भट्टी, प्रवर अधीक्षक डाकघर (शिमला मंडल) कंचन सिंह चौहान, उपअधीक्षक डाकघर (शिमला मंडल) देवराज, फिलाटली क्लब की अध्यक्ष मेजर डॉ. रितु कालरा तथा फिलाटेलिस्ट, डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



वाद-विवाद स्पर्धा में पोर्टमोर की कनिका प्रथम
वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय पोर्टमोर की कनिका सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। दयानंद पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं ऑकलैंड हाउस स्कूल के युगवीर कालटा और सेंट एडवर्ड स्कूल के धनंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक स्कूल की कशिश ठाकुर पहले स्थान पर रहीं। सेंट एडवर्ड स्कूल के कर्तव्य चौहान दूसरे और दयानंद पब्लिक स्कूल की संध्या तीसरे स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं की टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता। दयानंद पब्लिक स्कूल के प्रथम सूद और अदिति शर्मा की टीम दूसरे तथा डीएवी टुटू के धैर्य शर्मा और जानवी शर्मा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article