फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NDA entrance exam Result: Hamirpur's Tejas ranked 15th in the country, Swastik ranked 18th

एनडीए प्रवेश परीक्षा: हमीरपुर के तेजस को देशभर में 15वां, स्वास्तिक का 18वां स्थान

Tue, 18 Apr 2023 08:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी/नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी/नादौन (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Apr 2023 08:28 PM IST
सार

प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की पंचायत दाड़ी के तेजस ने एनडीए की परीक्षा में देश भर में 15वां स्थान हासिल करके जिला का नाम रोशन किया है। तेजस के पिता जसवीर चंदेल और माता सलोचना देवी ने कहा कि तेजस की प्रारंभिक शिक्षा निजी संस्थानों में हुई है।

विज्ञापन
NDA entrance exam Result: Hamirpur's Tejas ranked 15th in the country, Swastik ranked 18th
तेजस, स्वास्तिक ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की पंचायत दाड़ी के तेजस ने एनडीए की परीक्षा में देश भर में 15वां स्थान हासिल करके जिला का नाम रोशन किया है। तेजस के पिता जसवीर चंदेल और माता सलोचना देवी ने कहा कि तेजस की प्रारंभिक शिक्षा निजी संस्थानों में हुई है। छठी कक्षा से जमा दो तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर से की। तेजस ने पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास कर देश में 15वां स्थान हासिल किया है। तेजस के पिता जसवीर चंदेल और माता सलोचना देवी सरकारी स्कूल में प्रवक्ता हैं और बहन छठी कक्षा में पढ़ती हैं।

विज्ञापन


तेजस ने सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया। इधर, ग्राम पंचायत मैड के झींजकरी गांव के स्वास्तिक ठाकुर ने यूपीएससी की ओर से घोषित एनडीए के परीक्षा परिणाम में पूरे देश भर में 18वां रैंक प्राप्त किया है। स्वास्तिक ठाकुर राष्ट्रीय सैन्य कॉलेज देहरादून में बारहवीं के छात्र हैं। स्वास्तिक के दादा रिखी राम और दादी कर्मी देवी ने कहा कि स्वास्तिक के पिता राजकीय महाविद्यालय नादौन में एसोसिएट प्रोफेसर और माता राजकीय वरिष्ठ विद्यालय नादौन में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्तिक के बड़ा भाई पुणे में आईटी कंपनी में डाटा साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। स्वास्तिक ने सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को दिया है। दादा-दादी ने कहा कि वह बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed