फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Navya Thakur won the gold medal at the Second Shooting Ball World Cup.

Shimla: रोहड़ू की नव्या ठाकुर ने द्वितीय शूटिंग बाल विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 06 Feb 2026 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Feb 2026 07:28 PM IST
सार

कांसाकोटी तहसील रोहड़ू जिला शिमला की दसवीं कक्षा की छात्रा नव्या ठाकुर ने द्वितीय शूटिंग बाल विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है। 

विज्ञापन
Navya Thakur won the gold medal at the Second Shooting Ball World Cup.
रोहड़ू की नव्या ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

आर्यन पब्लिक स्कूल कांसाकोटी तहसील रोहड़ू जिला शिमला की दसवीं कक्षा की छात्रा नव्या ठाकुर ने द्वितीय शूटिंग बाल विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है। छात्रा की इस उपलब्धि से प्रदेश को गौरव हासिल हुआ है। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त शूटिंग बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बाल फेडरेशन के बैनर तले 1 से 3 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 8 देशों की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों भारत, न्यूजीलैंड, कनाडा, नेपाल, म्यांमार, सूडान, अमेरिका और श्रीलंका की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महिला भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया और पुरुष वर्ग में कनाडा की टीम ने फाइनल में भारत को हराकर स्वर्ण पदक जीता। नव्या द्वितीय शूटिंग बाल विश्व कप में महिलाओं की टीम में नेटर की भूमिका निभा रही थी। इस उपलब्धि पर नव्या के परिवार, शिक्षकों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है। हिमाचल प्रदेश शूटिंग बाल एसोसिएशन की ओर से इस उपलब्धि के लिए सम्मान समारोह अप्रैल में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed