{"_id":"05af155d48c3defa394953cbd83f7305","slug":"navratri-festival-in-hp-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा नवरात्र, देवभूमि के मंदिरों में लगा भक्तों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा नवरात्र, देवभूमि के मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Apr 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश भर के मंदिरों में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रहमचारिणी की पूजा हर्षोउल्लास के साथ की गई।
विज्ञापन
शिमला शहर के मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइनें देखने को मिली। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी कमल राय ने इस नवरात्र के बारे में बताया कि ब्रहम का अर्थ तपस्या है।
विज्ञापन
लोग माता की तपस्या करके अपना जीवन सफल बनाते हैं। मां ब्रहमचारिणी की पूजा और साधना करने से कुंडलिनी जागृत होती है और भक्तों का जीवन सफल हो जाता है।
शहर में जगह-जगह माता के भक्तों ने लोगों को प्रसाद भी बांटा।
ढींगू माता में भी उमड़ी भीड़
ढींगू माता मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की लाइनें देखने को मिली। पुजारी पीतांबर शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के चलते मंदिर में सुबह 5 बजे से ही पूजा शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
भराड़ी में बधाई माता मंदिर में रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया। राममंदिर में अयोध्या कांड का महत्व बताया गया।