फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National volleyball competition will be held in Rampur in April, eight teams of the country will participate

Rampur Bushahr: रामपुर में अप्रैल में होगी राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता, देश की आठ टीमें लेंगी हिस्सा

Mon, 27 Feb 2023 04:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Feb 2023 04:46 PM IST
सार

प्रतियोगिता में जहां देश भर से आई आठ टीमें भाग लेंगी, वहीं शिमला और कुल्लू जिले की 20 टीमें भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।प्रतियोगिता के बेहतर संचालन को लेकर सोमवार को विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया।

विज्ञापन
National volleyball competition will be held in Rampur in April, eight teams of the country will participate
वॉलीबाल प्रतियोगिता(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग स्पर्धा के बाद अब रामपुर में अप्रैल में राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में जहां देश भर से आई आठ टीमें भाग लेंगी, वहीं शिमला और कुल्लू जिले की 20 टीमें भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता के बेहतर संचालन को लेकर सोमवार को विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। बुशहर वॉलीबाल एसोसिएशन की बैठक सोमवार को रामपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बांका राम भलूनी ने की। बैठक में बताया गया कि अप्रैल में सात से नौ अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

विज्ञापन


बांका राम ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित कर उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने बताया कि रामपुर बुशहर की अलग से टीम बनाई जाएगी, जिसके लिए ट्रायल जल्द होगा। सोमवार को बैठक कर मैस कमेटी, ग्राउंड कमेटी, अनुशासन कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर मुख्य सलाहकार प्रकाश मेहरा, राजेंद्र ठाकुर, प्रो. सतपाल खुंद, बहादुर सिंह भलूनी, मोहन लाल भाटिया, अश्वनी शर्मा, डीडी कश्यप, हीरा सिंह, सुरेश चंद, भगत ठाकुर, वीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed