फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National survey test: Level of education increased in Himachal, now fifth in the country

राष्ट्रीय सर्वे परख: हिमाचल में शिक्षा का स्तर बढ़ा, देश में अब पांचवां स्थान

Thu, 26 Jun 2025 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Jun 2025 10:39 AM IST
सार

 राष्ट्रीय सर्वे परख में हिमाचल देश में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2025 परख के परिणामों में हिमाचल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी छलांग लगाई है।

विज्ञापन
National survey test: Level of education increased in Himachal, now fifth in the country
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ गया है। राष्ट्रीय सर्वे परख में हिमाचल देश में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2025 परख के परिणामों में हिमाचल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी छलांग लगाई है। साल 2021 में हिमाचल 21वें स्थान पर था। अब 16 राज्यों को पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। दिसंबर 2024 में 1215 स्कूलों में तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 27 हजार बच्चों का गणित, विज्ञान और भाषा का ज्ञान जांचने के लिए परीक्षा हुई थी। चार माह तक चली तैयारियों के बाद हिमाचल तीसरी कक्षा के परीक्षा परिणाम में देश में दूसरे और छठी-नौवीं कक्षा में चौथे स्थान पर रहा है।

विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल ने शिक्षा के क्षेत्र में कई सुधार किए। इनमें कम छात्र नामांकन वाले स्कूलों का विलय, शिक्षण स्टाफ का युक्तिकरण, रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाना और सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना शामिल है। इसके अलावा, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के एक्सपोजर दौरों ने वैश्विक शिक्षण दृष्टिकोण और समग्र शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने में योगदान दिया है। राजेश शर्मा ने बताया कि रैंकिंग के बारे में आधिकारिक घोषणा 2 जुलाई को दिल्ली में की जाएगी। इस समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर समेत विभागीय अधिकारी शामिल होंगे। यह उपलब्धि देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एक मॉडल के रूप में हिमाचल प्रदेश की बढ़ती स्थिति को रेखांकित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में लिए अभूतपूर्व फैसलों पर मुहर: रोहित
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार की नीतियों के चलते हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख में बेहतर नतीजे लाने के लिए सरकार ने प्रदेश में तीन मॉक टेस्ट करवाए। बच्चों में सुधार लाने के लिए स्कूलों में दो विशेष पीरियड लगाए गए। स्कूली बच्चों के सीखने की क्षमता जांचने के लिए प्रदेश के स्कूलों में बड़े स्तर पर तैयारियां करवाई गईं। राष्ट्रीय सर्वे में बढ़ी रैंकिंग ने शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए अभूतपूर्व फैसलों पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed