फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   national school games 2023 himachal pradesh handball team win gold medal in under-19 Category

National School Games 2023: राष्ट्रीय स्कूली खेलों में हैंडबाल में बेटियों, बैडमिंटन में शिवांश ने दिलाया स्वर

Mon, 12 Jun 2023 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Jun 2023 08:43 PM IST
सार

ग्वालियर में बैडमिंटन एकल स्पर्धा में हिमाचल के शिवांश शर्मा ने दिल्ली के कुश परमार को सीधे सेटों में 21-19 और 26-24 के मुकाबले से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
national school games 2023 himachal pradesh handball team win gold medal in under-19 Category
स्वर्ण पदक के साथ हिमाचल प्रदेश की बेटियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्कूल खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। दिल्ली में चल रही अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने दिल्ली की टीम को एक आसान से मुकाबले में 30 -12 गोल के अंतर से हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्वालियर में बैडमिंटन एकल स्पर्धा में हिमाचल के शिवांश शर्मा ने दिल्ली के कुश परमार को सीधे सेटों में 21-19 और 26-24 के मुकाबले से हराकर स्वर्ण पदक जीता। हैंडबाल की बात करें तो सेमीफाइनल में हरियाणा को छोड़ कोई भी टीम हिमाचल को कड़ी टक्कर नहीं दे पाई। प्रतियोगिता के सभी छह मैच जीतकर हिमाचल ने यह खिताब जीता है।

विज्ञापन


हिमाचल से जस्सी, संजना, अंजलि, कृतिका, स्वाति, मानवी, पायल, मानसी, मन्नत, कनिका, नैंसी, सुमन, कृष्टि, पलक, खुशबू, प्रिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम मैनेजर परवेश राणा ने बताया कि हिमाचल की बेटियों ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, एडीपीओ मुख्यालय संतोष चौहान ने हिमाचल की टीम को स्वर्ण पदक जीतने सभी खिलाडिय़ों, कोच स्नेहलता, सहायक कोच संगीता, मैनेजर परवेश राणा को बधाई दी है।
विज्ञापन


अब तक प्रदेश को 18 मेडल
राष्ट्रीय खेल में हिमाचल प्रदेश ने अभी तक 5 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक समेत 18 पदक जीते हैं। उधर, भोपाल में हुई प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में हिमाचल के छात्रों ने छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और पांडिचेरी को हराकर अपने पुल में टॉप किया है। फुटबॉल के खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन रहा। फुटबाल टीम ने पुड्डुचैरी और डीएवी को हराकर अपने पुल को क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडबाल टीम का सफर
लीग मैचों में हिमाचल ने कर्नाटक और उत्तराखंड को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्री क्वार्टर में असम को हराया। क्वार्टर फाइनल में केरल को 40-4 से हराया। केरल ने मैच का दूसरा हॉफ भी नहीं खेला। सेमीफाइनल में हरियाणा को कड़े मुकाबले में 36-32 गोल के अंतर से हराया। हिमाचल की टीम में छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।


फाइनल में जस्सी ने किए सबसे अधिक गोल
फाइनल मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जस्सी ने सबसे अधिक 10, संजना ने छह, पायल ने छह गोल किए। तीनों खिलाड़ी अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप, अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियनशिप और तीन बार एशियन चैंपियनशिप भारतीय टीम की ओर से खेल चुकी हैं। तीनों बिलासपुर की हैंडबाल मोरसिंघी नर्सरी में प्रशिक्षण ले रही हैं। मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी से ही प्रशिक्षण ले रहीं और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंजलि और स्वाति ने चार-चार गोल किए। गोलकीपर कनिका ने शानदार बचाव कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अंजलि, पायल और कनिका अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन कप में भाग लेने वाली टीम का हिस्सा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed