फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   national means cum merit scholarship exam in himachl pradesh in March 2022

एससीईआरटी: छात्रवृत्ति के लिए 8वीं के सभी विद्यार्थी कर सकेंगे अब आवेदन

Fri, 14 Jan 2022 04:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 14 Jan 2022 04:39 PM IST
सार

एससीईआरटी सोलन की प्रिंसिपल रीटा शर्मा ने बताया कि परीक्षा में मेरिट में आने वाले 832 गरीब विद्यार्थियों को चार वर्षों के लिए प्रति माह एक हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें पात्र विद्यार्थियों की चयन परीक्षा दो चरणों में होगी।

विज्ञापन
national means cum merit scholarship exam in himachl pradesh in March 2022
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर में आठवीं कक्षा के लिए होनी वाली नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में अब सभी विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इससे पहले परीक्षा में वही विद्यार्थी भाग ले सकता था, जिनके सातवीं कक्षा में 55 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हों। यह निर्णय कोविड के बीच सातवी कक्षा में सभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने पर लिया गया है। 

विज्ञापन


अब आठवीं कक्षा में पढ़ रहे सभी विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में आवेदन करने के लिए एससीईआरटी ने भी आवेदन और छात्र डाटा के सत्यापन की अंतिम तिथि को 25 से 31 जनवरी तक कर दिया है। एससीईआरटी प्रदेश के 70 केंद्रों में मार्च में परीक्षा करवाएगा। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए 29 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसमें अभी तक प्रदेश भर से कुल 2031 विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन एससीईआरटी के पास पहुंच गए हैं। उधर, एससीईआरटी सोलन की प्रिंसिपल रीटा शर्मा ने बताया कि परीक्षा में मेरिट में आने वाले 832 गरीब विद्यार्थियों को चार वर्षों के लिए प्रति माह एक हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें पात्र विद्यार्थियों की चयन परीक्षा दो चरणों में होगी। जिसमें मानसिक क्षमता परीक्षण और स्कॉलस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों की डेढ़ लाख से कम हो वार्षिक आय
एनएमएमएसएस परीक्षा की प्रदेश समन्वयक नीलम शर्मा ने बताया कि परीक्षा में सत्र 2021-22 में सरकारी स्कूलों के आठवीं में पढ़ रहे सभी विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस सत्र के लिए 55 प्रतिशत अंक के नियम को हटा दिया है। इसके अलावा कोविड के चलते आवेदन तिथि को भी बढ़ा दिया गया है।


परीक्षा में वे विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, जिसके माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख पचास हजार रुपये से अधिक न हो, वे आवेदन कर सकता है। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवार छात्रों को मानक प्रारूपों में सक्षम प्राधिकारी से प्रासंगिक प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed