फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Lok Adalat on May 13 in all the courts of Himachal

National Lok Adalat: हिमाचल के सभी न्यायालयों में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत

Tue, 02 May 2023 09:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 May 2023 09:47 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में 13 मई 2023 को प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
National Lok Adalat on May 13 in all the courts of Himachal
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में 13 मई 2023 को प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार वाहन चालान मामलों के निपटारे लिए एक विशेष ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम लाल रांटा ने बताया कि इसमें पुलिस विभाग और परिवहन विभाग के साथ समन्वय किया जा रहा है। सभी पक्षकारों को मोबाइल संदेश के माध्यम से उनके मामले की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अपने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम जनता को कंपाउंडिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन


विशेष रूप से ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के न्यायालयों में वाहन चालान के मामले में ई-पे (ई-कोर्ट डिजिटल भुगतान) के माध्यम से कंपाउंडिंग शुल्क के भुगतान की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई है। आम जनमानस को मोबाइल संदेश, जिंगल, आईईसी सामग्री के वितरण, स्थानीय निकायों, हितधारकों, गैर-सरकारी संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पैरा लीगल वालंटियर्स, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं आदि के माध्यम से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान के लिए विभिन्न अदालतों ने 44,000 से अधिक मामलों की पहचान की है और यह आंकड़ा आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने की संभावना है। मामलों की प्रभावी पहचान के लिए स्थानीय बार संघों, बीमा कंपनियों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों के साथ नियमित बैठकें हो रही हैं।

 

हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में 13 मई 2023 को प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed