{"_id":"62e007c2ef838b598126deed","slug":"national-kabaddi-competition-nitin-not-selected-in-himachal-team-won-bronze-by-playing-from-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Kabaddi Competition: हिमाचल टीम में नहीं रखा, गोवा ने बनाया कप्तान, नितिन जीत लाया कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Kabaddi Competition: हिमाचल टीम में नहीं रखा, गोवा ने बनाया कप्तान, नितिन जीत लाया कांस्य
Tue, 26 Jul 2022 09:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Jul 2022 09:55 PM IST
सार
मंगलवार को नितिन चंदेल के दभोटा पहुंचाने पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर और ग्रामीणों ने स्वागत किया। 21 से 24 जुलाई तक हरियाणा के चरखी दादरी मे खेली गई प्रतियोगिता में दभोटा के नितिन चंदेल को गोवा टीम ने शामिल किया था।
विज्ञापन
नितिन चंदेल का अजय ठाकुर और ग्रामीणों ने स्वागत किया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल टीम में जगह बनाने से चूक गए सोलन के दभोटा गांव के नितिन चंदेल ने गोवा का प्रतिनिधित्व करते हुए दमदार खेल दिखाया। नितिन को गोवा ने अपनी टीम में जगह दी और कप्तानी भी सौंपी। नितिन ने गोवा की टीम को राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक दिलवाया। मंगलवार को नितिन चंदेल के दभोटा पहुंचाने पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर और ग्रामीणों ने स्वागत किया। 21 से 24 जुलाई तक हरियाणा के चरखी दादरी मे खेली गई प्रतियोगिता में दभोटा के नितिन चंदेल को गोवा टीम ने शामिल किया था।
विज्ञापन
चार दिन चली प्रतियोगिता में गोवा ने दमदार खेल दिखाया। नालागढ़ के दभोटा गांव के 20 वर्षीय नितिन चंदेल ने बतौर कप्तान दमदार प्रदर्शन कर टीम को कांस्य पदक जिताया। मंगलवार को वह नालागढ़ पहुंचे। लोनिवि विश्राम गृह में दभोटा गांव के लोगों और पद्मश्री अवार्ड सम्मानित कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर ने फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया। नितिन चंदेल को हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम में जगह नहीं दी गई थी। इस पर नितिन गोवा टीम में शामिल हो गए। इस मौके पर दलजीत राणा, मनीष बस्सी, मीथू अली, जयपाल चंद, नीरज ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन