फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Institute of Fashion Technology: 15% seats reserved for Himachali candidates

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान: हिमाचली अभ्यर्थियों के लिए 15 फीसदी सीटें आरक्षित

Thu, 12 Dec 2024 11:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Dec 2024 11:14 AM IST
सार

धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में निफ्ट के निदेशक राहुल चंद्रा ने कहा कि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए किसी भी प्रासंगिक विषय में स्नातक की डिग्री आवश्यक है।

विज्ञापन
National Institute of Fashion Technology: 15% seats reserved for Himachali candidates
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) छेब (कांगड़ा) में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी तय की गई है। इसमें हिमाचली अभ्यर्थियों के 15 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। जमा दो की शिक्षा पूरी करने वाले या इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी स्नातक कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में निफ्ट के निदेशक राहुल चंद्रा ने कहा कि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए किसी भी प्रासंगिक विषय में स्नातक की डिग्री आवश्यक है। विस्तृत पात्रता मानदंड और आवेदन दिशानिर्देश निफ्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेश प्रक्रिया एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा से पहले अपेक्षित शुल्क के साथ अपने आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 9 फरवरी को होगी। इसके बाद चुनिंदा कार्यक्रमों के लिए साक्षात्कार और पोर्टफोलियो मूल्यांकन होंगे। संस्थान की ओर से हिमाचल की विलुप्त होती कारीगरी के संरक्षण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसमें कारीगरों को प्रशिक्षण देने के साथ ही उनके उत्पादों के लिए देश सहित विदेश में बाजार उपलब्ध करवाने को लेकर सहायता की जाती है। संस्थान में कारीगरों के बच्चों के लिए सीधा प्रवेश मिलता है, इसके लिए प्रवेश परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है। पारंपरिक कारीगरों को वार्षिक आय के आधार पर फीस में भी राहत प्रदान की जाती है। विलुप्त होती कलाओं को बचाने के लिए संस्थान का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed