फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Ice Hockey Competition in Kaza himachal

राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में हिमाचल जीता, महिला में हारा

Sat, 20 Jan 2024 07:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 07:30 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति के काजा में चल रही राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हिमाचल की पुरुष टीम ने जीत दर्ज की, लेकिन महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
National Ice Hockey Competition in Kaza himachal
राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के काजा में चल रही राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हिमाचल की पुरुष टीम ने जीत दर्ज की, लेकिन महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। कृत्रिम बर्फ से बने रिंक पर शनिवार को सुबह आठ बजे पुरुष वर्ग का पहला मैच महाराष्ट्र और यूटी लद्दाख के बीच हुआ। यूटी लद्दाख ने महाराष्ट्र को 30- 0 सो हराया। दूसरा मैच हिमाचल और राजस्थान के बीच हुआ। इसमें भी हिमाचल ने राजस्थान पर एकतरफा जीत हासिल की। हिमाचल ने 27 गोल किए और राजस्थान के खिलाड़ी एक गोल भी नहीं कर सके। महिला वर्ग में पहला मैच हिमाचल और आईटीबीपी के बीच खेला गया। इसमें आईटीबीपी ने हिमाचल को 7-1 से हराया। वहीं, तेलंगाना और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में तेलंगाना ने 2-0 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में हिमाचल समेत अन्य राज्यों की 11 टीमें भाग ले रही हैं। पुरुष वर्ग में सेना, आईटीबीपी, यूटी लद्दाख, हिमाचल, राजस्थान और महाराष्ट्र और महिला वर्ग में हिमाचल, आईटीबीपी, यूटी लद्दाख, तेलंगाना और राजस्थान की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed