फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Ice Hockey Championship in kaza himachal

राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप: पहले दिन हुए तीन मुकाबले, हिमाचल को आईटीबीपी ने दी शिकस्त

Fri, 19 Jan 2024 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jan 2024 07:15 PM IST
सार

महिला वर्ग की 11वीं एवं पुरुष वर्ग की 13वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2024 का शुभारंभ शुक्रवार को आइस हॉकी रिंक काजा में किया गया। 

विज्ञापन
National Ice Hockey Championship in kaza himachal
काजा में राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप - फोटो : संवाद

विस्तार

आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आइस हॉकी ऑफ लाहौल-स्पीति व प्रशासन की ओर से महिला वर्ग की 11वीं और पुरुष वर्ग की 13वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को आइस हॉकी रिंक काजा में किया गया। हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पहले दिन तीन मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में आईटीबीपी और हिमाचल प्रदेश की टीम के मध्य पहला मैच खेला गया। आईटीबीपी की टीम ने आठ गोल किए, जबकि हिमाचल प्रदेश की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। ऐसे में पहला मैच आईटीबीपी ने जीत लिया। हिमाचल की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरा मैच सेना की टीम और महाराष्ट्र के बीच खेला। इस मैच में सेना ने 33 गोल किए। जबकि महाराष्ट्र की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। पहले दिन का अंतिम मैच महिला वर्ग की यूटी लदाख और तेंलगाना टीम के मध्य खेला गया। इसमें 10 गोल यूटी लदाख ने किए। जबकि तेंलगाना ने कोई भी गोल नहीं किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


चैंपियनशिप का शुभारंभ लामाओं की पूजा के साथ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी ने मुख्यातिथि को टॉपी, शॉल, भगवान बुद्ध की प्रतिमा और थंका पेंटिग देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर चंद्र नेगी चैयरमेन किनफेड टापरी, प्रेम कुमार नेगी सदस्य एपीएमसी, टीकेटी नेगी पूर्व बीडीसी चैयरमैन पूह ब्लॉक, इंद्र नेगी, संडूप नेगी अध्यक्ष विलेज कांग्रेस कमेटी मूरंग, डेमडूल को भी एसडीएम ने सम्मनित किया। टीएसी सदस्य वीरभगत सिंह , टीएसी सदस्य केंसग रापचिक, ग्राम पंचायत काजा प्रधान सोनम को डीएसपी रोहित मृगपूरी ने सम्मानित किया। वहीं, हिमाचल की अंडर 18 आइस हॉकी टीम को मुख्यातिथि ने खतक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल की आइस हॉकी टीम को तीन लाख देने की घोषणा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि आइस हॉकी के प्रति जो उत्साह स्पीति वासियों में हैं, वह काबिले तारीफ है। यहां के खिलाड़ी प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में अंडर 18 में आइस हॉकी हिमाचल प्रदेश की टीम ने सिल्वर पदक जीत कर इतिहास रचा है। नेगी ने पूरी टीम को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में जहां पर आइस हॉकी की संभावना होगी, वहां आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा। गर्मियों में भी काजा में कृत्रिम बर्फ से रिंक तैयार करवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि खिलाड़ी साल भर अभ्यास कर सके। आइस हॉकी कोच अमित बेलबाल के बेहतरीन कार्य को देखते हुए उन्हें 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सेलडॉल और रिग्जिन डोल्मा को 25-25 हजार रुपये की  प्रोत्साहन राशि राष्ट्रीय टीम में प्रतिनिधित्व करने के लिए की। इस मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, 11 टीमों के खिलाड़ी, स्थानीय लोग विशेष तौर पर मौजूद रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित
मुख्यातिथि ने चंद्रताल रेस्क्यू अभियान में भूमिका निभाने लोगों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लोसर महिला मंडल एवं युवक मंडल को 50-50  हजार रुपये का चैक दिया गया। सुखदेव जेसीबी ड्राइवर को एक लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह, गगनदीप जेसीबी ऑपरेटर, कर्म सिंह जेसीबी ड्राइवर को 21-21 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तेंजिन नामका, लोबजंग ज्ञालसन, छेरिंग दोरजे, कांस्टेबल तेंजिन नामज्ञाल, केसंग पालजोर, जेई टाशी केसंग, तेंजिन कुफेन, टाकपा यीशे, पेंबा छेरिंग, टीएसी सदस्य केंसग छटूप, तेंजिन मिंगूर, तेंजिन जिन्पा, तेंजिन छोपले, टाकपा बांगदेन, तेंजिन छोपल, दावा दोरजे, सिंडूप दोरजे, तेंजिन लूंसग, छेरिंग टाशी व  छकाजा को भी सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed