फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Highway 5 blocked at Kinnaur district due to landslide

किन्नौर में नेसंग और नारकंडा में एनएच पांच यातायात के लिए ठप

Sat, 18 Jan 2020 04:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर/किन्नौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर/किन्नौर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jan 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
National Highway 5 blocked at Kinnaur district due to landslide
- फोटो : अमर उजाला

किन्नौर, रामपुर और आउटर सिराज क्षेत्र में शनिवार को दूसरे दिन भी रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा। जिले में डेढ़ से तीन फीट तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। ऊपरी हिमाचल में यातायात, बिजली और पेयजल आपूर्ति की समस्या से हजारों लोगों को दोचार होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को दूसरे दिन भी नेशनल हाईवे पांच नारकंडा और किन्नौर जिले के नेसंग झूले के पास एनएच बाधित हो गया। इसके चलते रामपुर से शिमला की ओर वाहनों को वाया धामी होकर भेजा जा रहा है, वहीं जनजातीय जिले के पूह काजा का शेष विश्व से संपर्क कट गया है। शनिवार को भी किन्नौर, आउटर सिराज और रामपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही।
विज्ञापन


लगातार हो रहे हिमपात के कारण समूचे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हिमपात के चलते  नेसंग के पास नेशनल हाईवे पांच बाधित हो गया है, इससे पूह काजा का संपर्क कट गया है, वहीं जिले के 57 रूटों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। मार्ग बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग ने डेढ़ दर्जन मशीनें और करीब 300 मजदूरों को तैनात किया हुआ है, जो युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

National Highway 5 blocked at Kinnaur district due to landslide

जिले के छितकुल, कुन्नोचारंग, आसरंग, नेसंग और नगस्ति में बीते कई दिनों से बिजली गुल है, जिसे दुरुस्त करने में विद्युत बोर्ड के कर्मचारी जुटे हुए हैं। जिले में कुल 15 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं, इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच लोग बिना बिजली परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। वहीं रामपुर उपमंडल के 22 रूटों पर संभावित स्थानों तक ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है, जबकि जघोरी, थड़ा और दरकाली रूट बीते दस दिनों से यातायात के लिए पूरी तरह से ठप पड़े हैं।

रामपुर रोहड़ू मार्ग पर भी ब्रांदली तक ही बसों को भेजा जा रहा है। नारकंडा में ताजा हिमपात होने के कारण निगम की बसों को वाया धामी होकर भेजा जा रहा है। उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में लोग बिजली की आंख मिचौनी से भी परेशान हैं। रोजाना बिजली कटों से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि नेसंग झूले के पास एनएच बाधित हो गया है, इसे बहाल करने का कार्य चल रहा है।

लोक निर्माण विभाग भावानगर के एसडीओ राहुल सूद और एसडीओ कल्पा अशोक नेगी ने बताया कि लगातार हो रही बर्फबारी से मार्गों को बहाल करने में परेशानियां पेश आ रही हैं। विभाग मार्गों को बहाल करने में जुटा है। परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि शनिवार को नारकंडा में हिमपात के चलते एनएच बाधित हो गया है। निगम की बसों को वाया धामी होकर शिमला भेजा जा रहा है। रामपुर के तीन रूट पूरी तरह से ठप पड़े हैं, जबकि 22 रूटों पर संभव स्थानों तक बसों की आवाजाही करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed