{"_id":"64ccf5d3251e0d5444010293","slug":"national-health-mission-outsource-employee-work-at-health-secretary-home-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एनएचएम कर्मियों ने स्वास्थ्य सचिव पर लगाए घर में काम करवाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एनएचएम कर्मियों ने स्वास्थ्य सचिव पर लगाए घर में काम करवाने के आरोप
Fri, 04 Aug 2023 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:28 PM IST
सार
एनएचएम कर्मचारी मीना ने बताया कि 13 जून को ऑर्डर कर उन्हें सचिव के घर पर काम करने को कहा गया। लेकिन सुबह आठ से शाम आठ बजे तक ड्यूटी सचिव के घर पर देने में दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तीन आउटसोर्स कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन कर्मचारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य सचिव ने 13 जून को आदेश कर उन्हें घर पर काम के लिए रख दिया। उनसे घर पर बर्तन साफ करने और कपड़े धोने जैसे काम करवाए। तीनों कर्मचारियों ने जब घर पर काम करने से इनकार किया तो नौकरी से निकाल दिया गया। ये तीनों कर्मचारी प्रदेश सचिवालय पहुंचे और यहां मीडिया के सामने अपनी आप बीती सुनाई। उधर, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि यह आरोप बिलकुल झूठे हैं। मैं घर में अकेली रहती हूं। घर में काम करने के लिए महिला रखी है।
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारी मीना ने बताया कि 13 जून को ऑर्डर कर उन्हें सचिव के घर पर काम करने को कहा गया। लेकिन सुबह आठ से शाम आठ बजे तक ड्यूटी सचिव के घर पर देने में दिक्कत पेश आ रही है। एनएचएम की गाइडलाइन के अनुसार कार्यालय में सेवाएं ली जाएं। वहीं, अनिल ने कहा कि सचिव के घर पर काम करने के लिए इनकार कर दिया है। नई नौकरी देखने के लिए बोल दिया गया है। सोहन लाल ने बताया कि तीन साल से सचिवालय में काम कर रहा हूं। अब ड्यूटी सचिव के घर पर लगाई है।
विज्ञापन