फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   National Games: himachals daughter Seema won gold in 10,000 meters race in Gandhinagar

National Games: गांधीनगर में हिमाचल की बेटी सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण

Mon, 03 Oct 2022 09:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Oct 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
National Games: himachals daughter Seema won gold in 10,000 meters race in Gandhinagar
हिमाचल की बेटी सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण - फोटो : संवाद

गुजरात के गांधीनगर में चल रहे नेशनल गेम्स में हिमाचल की सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले शनिवार को 5,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में सीमा ने रजत पदक जीता था। गांधीनगर मैदान में 30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक नेशनल गेम्स हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के छोटे से गांव रेटा की एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली सीमा ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। सीमा के नाम इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण और रजत पदक के अलावा चार नेशनल रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। इसके अलावा भारत सरकार की ओर करवाई जाने वाली खेलो इंडिया में भी स्वर्ण पदक जीत अपना प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके बाद सरकार की तरफ से 2024 के पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए मध्य प्रदेश में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीमा ने बताया कि कोच हुगो वेन डेन की मेहनत से आगे बढ़ रही हैं। पेरिस ओलंपिक के अलावा अब उनका अगला लक्ष्य चीन में 2022 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। 

विज्ञापन


कबड्डी में स्वर्ण जीतने वाली बेटियों का ढोल-नगाड़ों से स्वागत
 गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी में गोल्ड जीतने वाली महिला टीम का  बिलासपुर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। हिमाचल की टीम ने पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है।विजेता बनने के बाद पूरी टीम कप्तान कविता ठाकुर सहित माता श्री नयना देवी जी के दरबार दर्शन के लिए पहुंची। मंदिर न्यास की तरफ  से पूरी टीम को माता की चुनरी देकर सम्मानित किया गया। शहर में पहुंच कर पूरी टीम ने बाबा नाहर सिंह का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद कॉलेज चौक पर खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की आठ प्रमुख टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को चार अंकों से हराकर हिमाचल ने खिताब पर कब्जा किया। कप्तान कविता ठाकुर ने कहा कि यह पूरी टीम की मेहनत से ही संभव हो पाया है। पहली बार हिमाचल में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। इससे पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक हिमाचल के नाम है। इस अवसर पर बिलासपुर कबड्डी महासचिव विजयपाल चंदेल कोच मेहर सिंह वर्मा, पंकज शर्मा, और संजीव ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed