फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   National Games: Himachal women's handball team's victorious campaign begins, defeats team from Goa in a one-si

National Games: हिमाचल महिला हैंडबॉल टीम का विजय अभियान शुरू, गोवा को 51-8 से हराया

Sat, 04 Nov 2023 06:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Nov 2023 06:13 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की टीम से मेनिका पाल, निधि शर्मा, मिताली, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, गुलशन, भावना, संजना, दीपा, शैलजा शर्मा, कृतिका ने गोल किए। 

विज्ञापन
National Games: Himachal women's handball team's victorious campaign begins, defeats team from Goa in a one-si
हिमाचल महिला हैंडबॉल टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल की महिला हैंडबाल टीम ने 37वीं राष्ट्रीय गेम्स में शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में प्रदेश की महिला टीम ने मेजबान गोवा को 51-8 से हराया। हिमाचल प्रदेश की टीम से मेनिका पाल, निधि शर्मा, मिताली, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, गुलशन, भावना, संजना, दीपा, शैलजा शर्मा, कृतिका ने गोल किए। वहीं कप्तान दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन गोलकीपिंग कर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


गोलकीपर चेतना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रदेश टीम में शामिल 7 खिलाड़ी हाल ही में चीन में हुई एशियन गेम्स में भारतीय टीम से खेल चुकी हैं। एशियन गेम्स ने भारतीय महिला टीम ने पांचवां स्थान प्राप्त किया था। उधर, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, महासचिव राजेश भंडारी, कोषाध्यक्ष टीपी चोपड़ा और अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय गेम्स में हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबाल टीम की ओर से पहले मैच को एकतरफा जीतने पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed