National Games Goa: हिमाचल की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, हैंडबाल और कबड्डी टीम फाइनल में पहुंची
हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम ने दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, हिमाचल महिला कबड्डी टीम भी फाइनल में जगह बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की बेटियों का बेहतर प्रदर्शन जारी है। प्रदेश की महिला हैंडबाल टीम खिताबी दौड़ में पहुंच गई है। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में हिमाचल ने दिल्ली को 41-12 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भावना ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही मेनिका पाल, निधि शर्मा, मिताली शर्मा, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, गुलशन, भावना, संजना, दीपा, शैलजा शर्मा, कृतिका ने अपनी टीम के लिए गोल किए। टीम की कप्तान दीक्षा ठाकुर और चेतना ने बेहतरीन गोलकीपिंग कर टीम को जीत दिलाई। यह जानकारी कोच स्नेहलता ने दी।
पंजाब को 48-30 से हरा सूबे की महिला कबड्डी टीम फाइनल में
राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने मंगलवार को सेमीफाइनल में पंजाब को 48-30 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को हिमाचल और हरियाणा के बीच खिताबी जंग होगी। कबड्डी टीम कोच कुलदीप राणा ने बताया कि 37वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की बेटियों का अब तक का प्रर्दशन बेहतर रहा है। सेमीफाइनल में 18 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर महिला कबड्डी टीम ने मजबूती के साथ फाइनल में जगह बनाई। प्रदेश की महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा राणा कर रही हैं। कप्तान के अलावा ज्योति ठाकुर, साक्षी शर्मा और भावना समेत अन्य खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन कया। इससे पहले हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम ने क्वार्टर फाइनल में राजस्थान को 36-22 से हराया। शुरुआती लीग मैचों में हिमाचल की टीम महाराष्ट्र को 44-23 और उतर प्रदेश पर 52-22 के अंंतर से हराया था।