फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national flag got torn dishonouring national flag in shimla

एक तरफ तिरंगा यात्रा, दूसरी तरफ राष्ट्रीय ध्वज का होता रहा अपमान

Sun, 13 Mar 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Mar 2016 11:27 AM IST
सार

  • अनुराग ठाकुर ने निकाली थी तिरंगा यात्रा, उधर रिज पर लहराता रहा फटा तिरंगा
  • दिनभर फटा हुआ तिरंगा लहराता रहा, नहीं गई किसी जिम्मेदार की नजर
  • अमर उजाला के सवाल पूछने पर देर रात बदला गया राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
national flag got torn dishonouring national flag in shimla
रिज मैदान पर पूरे दिन सौ फीट ऊंचे पोल पर फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज लहराता रहा। - फोटो : प्रखर दीक्षित

विस्तार

राजधानी शिमला में तिरंगे के सम्मान में जहां भाजयुमो तिरंगा यात्रा निकाल रहा था। वहीं रिज मैदान में लगे 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का सबकी आंखों के सामने अपमान हो रहा था। फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज पूरे दिन रिज मैदान के सौ फीट ऊंचे पोल पर लहराता रहा लेकिन किसी जिम्मेदार की उसपर नजर नहीं गई।

विज्ञापन


देर रात जब अमर उजाला ने उपायुक्त शिमला से इस संबंध में बात की तो आनन फानन में उसे बदल दिया गया। जिस राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा के लिए सेना के जवाब अपनी जान कुर्बान कर देते हैं। उसी राष्ट्रीय ध्वज की मजह देखरेख करने का जिम्मा भी शिमला नगर निगम सही से नहीं निभा पा रहा। हालात यह है कि करीब एक साल पहले रिज मैदान में सौ फीट ऊंचे पोल पर लगाए गए तिरंगे का रखरखाव भगवान भरोसे है।
विज्ञापन


इसी का नतीजा रहा कि शिमला में शनिवार को पूरे दिन फटा हुआ तिरंगा उस पोल पर लगा रहा लेकिन किसी भी अधिकारी की उस पर नजर नहीं गई। यह तब था जब इसी शहर में भाजयुमो तिरंगा यात्रा निकाल रही थी। देर शाम जब अमर उजाला ने उपायुक्त शिमला रोहन ठाकुर से इस मामले में पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने इसे चूक तो माना लेकिन किसी पर कार्रवाई करने की बात से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन में देर रात बदल दिया राष्‍ट्रीय ध्वज

national flag got torn dishonouring national flag in shimla
प्रिवेंशन आफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 राष्ट्रीय ध्वज का सार्वजनिक जगह पर अपमान या उसे नुकसान पहुंचाने पर अधिकतम तीन साल का कारावास या जुर्माना या फिर दोनों सजाएं हो सकती हैं। - फोटो : प्रखर दीक्षित

उपायुक्‍त ने कहा कि मंशा देखने के बाद ही इस संबंध में कोई कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि उन्होंने नगर आयुक्त शिमला को झंडा बदलने के निर्देश दिए जिसके बाद आनन फानन में देर रात झंडे को बदल दिया गया।

लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर झंडे का सम्मान करने में नगर निगम सक्षम नहीं है तो फिर महज राजनेताओं को खुश करने के उद्देश्य से क्यों लगाया जाता है।

नगर निगम के जिम्मे है रखरखाव- शिमला के रिज मैदान में पिछले साल नगर निगम ने सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया था। सीएम वीरभद्र सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। वर्तमान में इसके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम शिमला के पास है।

क्या कहता है नियम- राष्ट्रीय ध्वज, संविधान व राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के सम्मान को बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार ने प्रिवेंशन आफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 बनाया। इसके तहत राष्ट्रीय ध्वज का सार्वजनिक जगह पर अपमान या उसे नुकसान पहुंचाने पर अधिकतम तीन साल का कारावास या जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed