{"_id":"63a080b64b4ea54e4031e729","slug":"national-balrang-festival-in-bhopal-anni-school-topped-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रतियोगिता: राष्ट्रीय बालरंग उत्सव में आनी स्कूल देश भर में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रतियोगिता: राष्ट्रीय बालरंग उत्सव में आनी स्कूल देश भर में अव्वल
Mon, 19 Dec 2022 08:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:48 PM IST
सार
प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों के स्कूलों के प्रतिभागी छात्रों ने भाग लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ 51 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालरंग उत्सव की विजेता टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भोपाल में दो दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग के राष्ट्रीय बालरंग उत्सव 2022 की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करने वाले कुल्लू जिले के आदर्श विद्यालय आनी के लोकनृत्य दल में स्कूल के बीस प्रतिभागियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों के स्कूलों के प्रतिभागी छात्रों ने भाग लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ 51 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इससे पहले आनी स्कूल के प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रथम रहे थे। जहां से आनी स्कूल के प्रतिभागियों को हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इससे पूर्व आनी स्कूल का सांस्कृतिक दल जिले में आठ बार विजेता रहा है। जबकि राज्य में पहली बार विजेता बना था।
विज्ञापन
प्रदेश को मिले प्रथम पुरस्कार पर शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने प्रतिभागियों और स्कूल को बधाई दी है। इस अवसर पर भोपाल में प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान, रणधीर ठाकुर, गिरधारी लाल, आशा ठाकुर और धर्म सिंह मौजूद रहे। स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन