{"_id":"58ca3c824f1c1b741132c3f7","slug":"nashik-international-film-festival-to-showcase-himachali-movie-brina","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी हिमाचली लोककथा पर बनी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी हिमाचली लोककथा पर बनी फिल्म
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 16 Mar 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की लोककथा पर आधारित फिल्म ब्रिणा का चयन नासिक अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है। मंडी से संबंध रखने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक पवन शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रमुखता से तीन मुद्दों को उठाया गया है। इनमें विवाह के लिए ऋण लेने, बेमेल शादी और बहुपति प्रथा जैसी कुरीतियों पर प्रहार किया गया है।
विज्ञापन
फिल्म के निर्देशक पवन शर्मा ने बताया कि ब्रिणा फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई है। शिमला में हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में ब्रिणा को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिल चुका है। अब यह फिल्म नासिक में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित हुई है। इसमें फिल्म जगत के स्थापित कलाकारों ने भाग लिया है।
विज्ञापन
इनमें मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा, सीआईडी सीरियल के चर्चित आदित्य श्रीवास्तव, राजेश जैस, मंदाकिनी गोस्वामी के अलावा हिमाचल के नीरज सूद ने किरदार निभाया है। शिमला की आस्था सावंत और मंडी के अंशुल कुमार ने भी फिल्म में भी अभिनय के जौहर दिखाए हैं।
विज्ञापन
फिल्म का संगीत मंडी से संबंध रखने वाले बालकिशन शर्मा और अरविंद्र सिंह ने दिया है। हिमाचल के गायक शक्ति सिंह, अरविंद्र, कृतिका तंवर के अलावा मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान, जसपिंद्र नरूला ने भी आवाज दी है। फिल्म के गीत मंडी के कथाकार नरेश पंडित और हिंदी के मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं। फिल्म के निर्माता अनिल काबरा हैं।