फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Naresh Mahajan and Virendra Chauhan elected as president of hgtu

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ दो फाड़, नरेश महाजन और वीरेंद्र चौहान बने अध्यक्ष

Sat, 09 Nov 2019 09:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Nov 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Naresh Mahajan and Virendra Chauhan elected as president of hgtu
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ शनिवार को दो गुटों में बंट गया। हमीरपुर में एक गुट के चुनाव हुए। इसमें नरेश महाजन को अध्यक्ष चुना गया। जबकि दूसरे गुट के शिमला के भट्ठाकुफर देर शाम हुए चुनाव में वीरेंद्र चौहान को अध्यक्ष बनाया गया। शिमला के भट्ठाकुफर में दूसरे गुट के चुनाव में सर्वसम्मति से वीरेंद्र चौहान को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। कुल्लू के श्यामलाल को महासचिव बनाया गया है जबकि सिरमौर के देवराज को वित्त सचिव, कांगड़ा के सचिन जसवाल को चेयरमैन, अरुण गुलेरिया को मुख्य संरक्षक, सरोज मेहता को संरक्षक, दिलेर को संरक्षक, कैलाश ठाकुर को मुख्य प्रेस सचिव बनाया गया है। इसके अलावा इन चुनावों में अजय शर्मा, संजीव ठाकुर, मुकेश शर्मा, कमल राज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रमेश कमटा व गोविंद पठानिया को संघ  का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


वहीं दूसरे गुट के प्रदेश स्तरीय चुनाव निवर्तमान संघ के महामंत्री नरेश महाजन की मौजूदगी में हमीरपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी में  हुए। मंडी जिला से संबंध रखने वाले नरेश महाजन को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया है। सोलन से नरोत्तम वर्मा संगठन के महासचिव, जबकि चंबा से परस राम वित्त सचिव तथा कांगड़ा के अरुण पठानिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। इन चुनावों में राज्य भर के नवनिर्वाचित जिला प्रधानों, महासचिवों, वित्त सचिवों के अलावा करीब 612 राज्य डेलीगेट्स ने नई राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया। नवनिर्वाचित राज्य पदाधिकारियों को नई कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया गया है। 
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व में राज्य के दो बार अध्यक्ष रहे पीआर सांख्यान, पूर्व प्रदेश महासचिव संजय मोगू, अश्वनी भट्ट, तपिश थाना, विजय शमशेर भंडारी, कांगड़ा के अध्यक्ष नरेश धीमान, हमीरपुर के जिलाध्यक्ष संजीव ठाकुर, चंबा के प्रधान संजय ठाकुर, मंडी के जिलाध्यक्ष अश्विनी गुलेरिया, बिलासपुर के प्रधान यशवीर रानोट, सोलन से नरोत्तम, रश्मि ठाकुर, मंजुला, अंजलि, देवेंद्र, अश्विनी धीमान, मोनिका ठाकुर, भारती बहल, राजीव कौंडल, निशा मिश्र, चंद्र रेखा, राजेश कुमार, हंसराज, विपन , बाबूराम, अनिल, सुशील,शशि ठाकुर, विलक्षण, राज ठाकुर, मनोज शर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संघ को तोड़ने में लगे हैं कुछ लोग : चौहान

हमीरपुर में वक्ताओं ने खुले जनरल हाउस में पूर्व प्रधान पर जमकर हमला बोला। नरेश महाजन ने आरोप लगाया कि चौहान ने संगठन को अपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर रखा हुआ था। 2016 से 2019 तक चौहान के संगठन विरोधी फैसलों को भी प्रस्ताव पारित कर निरस्त कर दिया गया। वीरेंद्र चौहान को संगठन से बर्खास्त करने के प्रस्ताव के साथ ही प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को यह सूचना देने का निर्णय लिया गया।

इसमें उक्त व्यक्ति भविष्य में एचजीटीयू अथवा राजकीय अध्यापक संगठन के नाम का प्रयोग करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान को संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों के चलते संगठन से 6 वर्ष के लिए बर्खास्त कर दिया गया है। उनकी संगठन से प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। 

वहीं वीरेंद्र चौहान ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सबसे पुराने अध्यापक संघ को तोड़ने में लगे हुए हैं। लेकिन वह अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे। चौहान ने बताया कि उन्होंने हमेशा शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ी है। संघ विरोधी कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed