फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nancy gets seven wickets in under 16 women cricket championship

सात विकेट चटकाकर हिमाचल की बेटी ने फिर किया कमाल

Mon, 25 Dec 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 25 Dec 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
Nancy gets seven wickets in under 16 women cricket championship

दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान फिरोजशाह कोटला में चल रही अंडर-16 महिला एक दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल की टीम से खेल रही चंबा की नैंसी शर्मा ने एक बार फिर कमाल कर दिया है।

विज्ञापन


रविवार को हरियाणा के साथ खेले गए मुकाबले में नैंसी शर्मा ने सात विकेट चटकाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इस मैच में हिमाचल की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 207 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम संभलकर नहीं खेल पाई और महज 124 रन बनाकर ही आलआउट हो गई। हिमाचल टीम से खेल रही नैंसी शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अगला मैच इसी मैदान में हिमाचल का पंजाब के साथ होगा। इससे पहले नैंसी ने पिछले मैच में भी चार विकेट लेकर अपनी टीम को हार के दलदल से निकाला था और मैच ड्रा करवाने में कामयाब रही थी।


दूसरे मैच में भी नैंसी का प्रदर्शन गजब का रहा और सात विकेट झटके। लगातार दूसरे मैच में भी शानदार प्रदर्शन करने वाली नैंसी शर्मा ने जिला चंबा के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed